विज्ञापन

शव यात्रा में DJ पर जमकर डांस, श्मशान तक डांस करते पहुंचे लोग, लोगों ने कहा- ये कैसी विदाई है?

जहां आमतौर पर अंतिम यात्रा में खामोशी पसरी होती है, वहां इस वीडियो में DJ की धुन और डांस नजर आया. किसी को ये जिंदगी का जश्न लगा, तो किसी को परंपरा के खिलाफ. देखें वायरल वीडियो.

शव यात्रा में DJ पर जमकर डांस, श्मशान तक डांस करते पहुंचे लोग, लोगों ने कहा- ये कैसी विदाई है?
DJ के साथ निकली अंतिम यात्रा, वीडियो ने चौंकाया
SOCIAL MEDIA

Shav Yatra Viral Video: ढोल नहीं...DJ की तेज बीट्स, आंसू नहीं...लोगों के चेहरे पर मुस्कान और कदमों में थिरकन. एक पल के लिए लगेगा जैसे कोई बारात निकल रही हो, लेकिन सच जानकर आप ठिठक जाएंगे. ये बारात नहीं, बल्कि एक अंतिम यात्रा है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या ये जिंदगी का जश्न है या परंपराओं से एकदम अलग नया ट्रेंड?

ये भी पढ़ें:-बाथरूम में फटा टूथब्रश, महिला ने बताया कैसा था सीन? बोली- किस्मत अच्छी थी वरना...

क्या है वायरल वीडियो का पूरा मामला? (What is the viral video about?)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. वीडियो में एक व्यक्ति की शव यात्रा निकाली जा रही है, लेकिन माहौल आम अंतिम यात्रा जैसा नहीं है. यहां DJ बज रहा है, लोग बॉलीवुड गानों पर डांस कर रहे हैं और कुछ लोग कंधे पर अर्थी उठाए आगे बढ़ रहे हैं. सड़क पर फूल बिखरे हैं और माहौल किसी जश्न जैसा लग रहा है.

ये भी पढ़ें:- जंग के बीच सामने आया ऐसा वीडियो...कर देगा इमोशनल, मलबे और तबाही के बीच सेलों बजाता दिखा शख्स

बदलती परंपरा या अजीब ट्रेंड? (Changing tradition or strange trend?)

आमतौर पर हिंदू अंतिम संस्कार में शांति और गंभीरता होती है. 'राम नाम सत्य है' के साथ शव यात्रा निकाली जाती है, लेकिन इस वीडियो में celebration of life जैसा ट्रेंड नजर आता है, जहां लोग दुख के बजाय जिंदगी को सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं. कुछ लोग इसे नई सोच बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे परंपराओं के खिलाफ मान रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-क्या Jeffrey Epstein को फ्लोरिडा में देखा गया? इंटरनेट पर मची सनसनी के बाद शख्स ने बताया सच

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया (Social media reactions)

इस viral video India पर लोगों की mixed reaction देखने को मिल रहा है. किसी ने लिखा, 'जन्म भी उत्सव, मृत्यु भी उत्सव.' तो किसी ने मजाक में कहा, 'ऐसी लास्ट राइड तो मैं भी डिजर्व करता हूं.' वहीं कुछ यूजर्स ने इसे गलत बताया और कहा कि अंतिम यात्रा में इस तरह का DJ और डांस ठीक नहीं है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

ये भी पढ़ें:-सिलेंडर भरा है या खाली? 2 करोड़ लोगों ने देख डाला जांचने का ये अनोखा तरीका, अब हो रहा वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shav Yatra Viral Video, Funeral Dj Dance, Viral Video India, Social Media Reaction, Funeral Celebration, Dj In Funeral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com