विज्ञापन

CBI के जाल में फंसा नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे का सीनियर इंजीनियर, ठेकेदार से मांगी थी घूस, रंगे हाथ पकड़ाया

नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के एक वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर कुंतल चक्रवर्ती को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इंजीनियर ने शिकायतकर्ता ठेकेदार से लंबित बिल पास कराने के बदले रिश्वत मांगी थी.

CBI के जाल में फंसा नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे का सीनियर इंजीनियर, ठेकेदार से मांगी थी घूस, रंगे हाथ पकड़ाया
CBI ने असम में रेलवे इंजीनियर को रंगे हाथ पकड़ा. (फाइल फोटो)

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के एक वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. इंजीनियर कुंतल चक्रवर्ती ने एक ठेकेदार से उसके लंबित बिल को पास करने के बदले रिश्वत की मांग की थी. सीबीआई के मुताबिक, यह मामला असम के सिलचर का है. यहां तैनात NF Railway के सीनियर सेक्शन इंजीनियर कुंतल चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज किया गया है. 

20 लाख रुपये का बिल था लंबित

शिकायतकर्ता ठेकेदार ने करीब 20 लाख रुपये का भुगतान बिल रेलवे अधिकारी के पास मंजूरी के लिए लंबित था. यह बिल उस काम से जुड़ा था, जिसे ठेकेदार पहले ही पूरा कर चुका था. आरोप है कि 12 जून को जब ठेकेदार अपने बिल को क्लियर कराने के लिए आरोपी इंजीनियर से मिला, तो इंजीनियर ने बिल पास करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए अवैध रकम की मांग की. आरोप के अनुसार, इंजीनियर ने कुल लंबित बिल की रकम का 1 प्रतिशत कमीशन रिश्वत के तौर पर मांगा.

20 हजार घूस लेते पकड़ाया

इसके बाद ठेकेदार ने मामले की शिकायत CBI से की. शिकायत के आधार पर जांच एजेंसी ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ने की योजना बनाई. सीबीआई की टीम ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी कुंतल चक्रवर्ती को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. यह रकम शिकायतकर्ता से बिल पास करने के एवज में ली जा रही थी.

आरोपी के ठिकानों पर तलाश जारी

गिरफ्तारी के बाद CBI ने आरोपी इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी को 14 जून 2026 को गुवाहाटी की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा. सीबीआई की टीम आरोपी के ठिकानों पर तलाशी अभियान भी चला रही है. एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मामले में रिश्वतखोरी का कोई बड़ा नेटवर्क या अन्य अधिकारी भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: 114 राफेल जेट ही नहीं सोर्स कोड भी, AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक 12 नई डील... भारत-फ्रांस जुगलबंदी की कहानी

ये भी पढ़ें: देहरादून में हिंदू युवक की हत्या से तनाव, आगजनी और पत्थरबाजी, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI Action, Assam News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com