समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट करने के मामले को लेकर सपा सासंद डिंपल यादव ने प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने कहा, "मेरी बेटी के खिलाफ बीजेपी वालों ने बयानबाजी करवाई है. क्योंकि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा भटकाने की कोशिश है. हमें ध्यान नहीं भटकाना है."
डिंपल यादव ने कहा, "ये सरकार ध्यान भटकाने का काम करती हैं. हाथरथ की बेटियों का जला दिया जाता है तो ये लोग सामने नहीं आता है. कानपुर में बेटी के पिता को थाने में मार दिया जाता है तो कोई सामने नहीं आता है. इतनी बड़ी जघन्य घटनाओं में एक भी भाजपा का इंसान सामने नहीं आता है."
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट करने के मामले को लेकर सपा सासंद डिंपल यादव ने किस पर लगाया आरोप?#DimpleYadav pic.twitter.com/YdcX8y1QEg
— NDTV India (@ndtvindia) June 14, 2026
योगी आदित्यनाथ ने की कार्रवाई
अदिति यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन सख्त कदम उठाए हैं. सीएम योगी ने कहा, "मैं पिछले दिनों देख रहा था कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थी. ये जैसे ही मेरे संज्ञान में आया, मैंने पुलिस से कहा कि इसमें एफआईआर दर्ज कराओ. बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं होनी चाहिए."
#WATCH | Azamgarh: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "...A few days ago, I noticed that some people had made inappropriate comments against the daughter of Samajwadi Party President Akhilesh Yadav. As soon as it came to my attention, I immediately instructed the police to… pic.twitter.com/PMKY47aDfr
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 13, 2026
क्या हुई कार्रवाई?
इस मामले में कानपुर के साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. इस आरोप में तीन लोगों को नामजद किया गया है. शिकायत में कहा गया है कि अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और चोरी के झूठे दावे किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: पहले मैनपुरी और अब कन्नौज, अखिलेश और डिंपल के लिए चुनाव प्रचार करने वाली अदिति के बारे में जानें सब कुछ....
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं