विज्ञापन

सिलेंडर भरा है या खाली? 2 करोड़ लोगों ने देख डाला जांचने का ये अनोखा तरीका, अब हो रहा वायरल

LPG Level: किचन में रखा गैस सिलेंडर कब जवाब दे देगा, ये हर घर का सस्पेंस होता है. अब एक वायरल ट्रिक दावा कर रही है कि, बिना मशीन के भी आप जान सकते हैं अंदर कितनी गैस बची है, लेकिन क्या ये सच में काम करती है?

सिलेंडर भरा है या खाली? 2 करोड़ लोगों ने देख डाला जांचने का ये अनोखा तरीका, अब हो रहा वायरल
सिलेंडर में कितनी गैस बची है? 2 मिनट में पता करें...वायरल ट्रिक ने लोगों को कर दिया हैरान
AI

How to know in Cylinder LPG Level: देशभर में LPG सिलेंडर को लेकर लोग पहले से ही परेशान हैं. ऐसे में Instagram पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे 20 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में दावा किया गया है कि आप घर बैठे ही 'LPG gas level check' कर सकते हैं, वो भी बिना किसी खास उपकरण के. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर 'gas cylinder kaise check kare', 'LPG level trick' जैसे keywords भी तेजी से सर्च हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-बिल्ली का चौंकाने वाला कारनामा, एक-दो नहीं निगले पूरे 26 हेयर बैंड! ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों के उड़े होश

गीले कपड़े वाला आसान तरीका (Simple wet cloth method)

वीडियो में दिखाया गया है कि सबसे पहले सिलेंडर को एक गीले कपड़े से अच्छे से पोंछ लें. इसके बाद करीब 2 मिनट का इंतजार करें. अब असली खेल शुरू होता है. जहां तक सिलेंडर के अंदर गैस भरी होती है, वह हिस्सा देर तक गीला रहता है, जबकि खाली हिस्सा जल्दी सूख जाता है, यानी गीले और सूखे हिस्से को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी गैस बची है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

ये भी पढ़ें:-क्या Jeffrey Epstein को फ्लोरिडा में देखा गया? इंटरनेट पर मची सनसनी के बाद शख्स ने बताया सच

कितना भरोसेमंद है ये तरीका? (How reliable is this trick?)

हालांकि यह 'viral LPG trick' देखने में आसान और दिलचस्प है, लेकिन इसकी सटीकता को लेकर कोई पक्की गारंटी नहीं है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह सिर्फ एक अंदाजा दे सकता है, पूरी तरह सही नतीजा नहीं. सोशल मीडिया पर लोग इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. किसी ने कहा, 'गैस का तो पता नहीं, सिलेंडर साफ जरूर हो जाएगा.' वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि, उनकी मां तो बिना ट्रिक के ही बता देती हैं कि गैस कितने दिन चलेगी.

सोशल मीडिया पर छाई गैस चेक करने की ट्रिक (Viral LPG checking trick on social media)

LPG gas level का सही अंदाजा होना जरूरी है, ताकि समय पर बुकिंग की जा सके और किचन का काम न रुके. गलत अनुमान कई बार परेशानी खड़ी कर सकता है. वायरल ट्रिक काम आए या नहीं, लेकिन एक बात साफ है कि सिर्फ सोशल मीडिया के भरोसे न रहें, समझदारी से गैस मैनेज करना ही सबसे बेहतर तरीका है.

ये भी पढ़ें:-डिलीवरी रूम में कैमरा ऑन कर के बनाया बीवी का वीडियो, VIDEO के बीच दिखा कुछ ऐसा मच गया बवाल

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

ये भी पढ़ें:-1500 के हेलमेट ने ले ली सीनियर की नौकरी, सिर्फ एक चीज के पीछे डूब गया करियर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com