विज्ञापन

फ्लिपकार्ट ग्लैम अप फेस्ट में अफरातफरी, हैम्पर्स के लिए इन्फ्लुएंसर्स के बीच हुई हाथापाई, वीडियो वायरल

फ्लिपकार्ट ग्लैम अप फेस्ट 2026 का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि लोग गिफ्ट हैम्पर्स और सामान लेने के लिए एक-दूसरे पर टूट पड़े.

फ्लिपकार्ट ग्लैम अप फेस्ट में अफरातफरी, हैम्पर्स के लिए इन्फ्लुएंसर्स के बीच हुई हाथापाई, वीडियो वायरल
फ्लिपकार्ट ग्लैम अप फेस्ट
X- @NCMIndiaa

फ्लिपकार्ट ग्लैम अप फेस्ट 2026 भारत का सबसे बड़ा ब्यूटी इवेंट था, जो 19 जून से नई दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित किया गया. इस मेगा इवेंट में 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स, 6,000 से अधिक इन्फ्लुएंसर्स और बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुए, लेकिन यह आखिर में हंगामे में बदल गया. सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लोग गिफ्ट हैम्पर्स और सामान लेने के लिए एक-दूसरे पर टूट पड़े.

यह कार्यक्रम 19 जून को प्रगति मैदान में हुआ था, जिसमें देशभर के ब्यूटी इन्फ्लुएंसर्स शामिल हुए थे. साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर के आने का भी वादा किया गया था. शुरुआत में लोगों को इवेंट अच्छा लगा, लेकिन बाद में ज्यादा भीड़ और खराब व्यवस्था को लेकर शिकायतें सामने आने लगीं. सबसे बड़ा विवाद इवेंट के आखिर में हुआ, जब गिफ्ट बैग बांटे जा रहे थे. उस समय माहौल अचानक बिगड़ गया. वायरल वीडियो में लोग हैम्पर्स पाने के लिए दौड़ते और धक्का-मुक्की करते नजर आए. कुछ लोग तो सामान लेने के लिए काउंटर के अंदर भी घुस गए.

फ्लिपकार्ट ग्लैम अप फेस्ट 2026 का एक वीडियो NCMIndia Council For Men Affairs ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा कि फ्लिपकार्ट ने जरूरत से ज्यादा चालाकी दिखाने की कोशिश की और 'फ्लिपकार्ट ग्लैम अप फेस्ट 2026' में ब्यूटी और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को प्रमोट करने के लिए 35 साल से कम उम्र की उन सभी महिलाओं को इन्फ्लुएंसर के तौर पर बुलाया, जिनके इंस्टाग्राम पर 2,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे. गिफ्ट हैम्पर देने का वादा भी किया, लेकिन बाद में मना करके उनके साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश की. इससे नाराज इन्फ्लुएंसर्स ने वहां जो कुछ भी था, उसे लूट लिया.

यह भी पढ़ें:- हमारी नदियां रो रही हैं... 6 म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाकर लोगों को जगा रहा है यह शख्स, वीडियो वायरल 

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flipkart, Influencer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com