- लखनऊ के सआदतगंज इलाके में नवविवाहिता मानसी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई, शव फांसी के फंदे पर मिला.
- मृतका मानसी की शादी कानपुर निवासी सुनील कुमार वर्मा की भतीजी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सागर राजपूत से हुई थी.
- परिवार ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी.
भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत का मामला बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में है. इस बीच अलग-अलग शहरों से दहेज और ससुराल में उत्पीड़न के कारण नवविवाहिताओं की मौत के भी मामले सामने आए हैं. बीते दिनों लखनऊ से श्वेता सिंह नामक नवविवाहिता की मौत का सामने आया था. अब फिर लखनऊ से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवविवाहिता मानसी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. घटना सआदतगंज इलाके की है, जहां युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर कार की मांग को लेकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है.
कानपुर की मानसी का लखनऊ के सागर राजपूत से हुई थी शादी
कानपुर के टीपी नगर बगाही निवासी सुनील कुमार वर्मा ने अपनी भतीजी की शादी 9 दिसंबर 2024 को लखनऊ के सआदतगंज निवासी सागर राजपूत से की थी. सागर राजपूत खुद एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है, जिसके इंस्टाग्राम पर करीब 7.93 लाख फॉलोअर्स हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मृतका भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी. परिजनों का कहना है कि शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक करीब 7 लाख रुपये कैश, तिलक और बाकी घरेलू सामान दिया गया था, लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे.
पति, ससुर, सास सहित कई पर दहेज मामले का केस
मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही विवाहिता को कम दहेज लाने के ताने दिए जा रहे थे. पति सागर, ससुर राजेश, ननदोई अनु, ननद बरखा व चांदनी और बुआ सास आशा लगातार अतिरिक्त दहेज में कार की डिमांड कर रहे थे. मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था.
मृतका ने कई बार फोन कर अपने परिवार को इस टॉर्चर के बारे में बताया था. परिजनों ने कई बार लखनऊ आकर समझौता कराने की कोशिश भी की, लेकिन प्रताड़ना का दौर थमा नहीं.
परिजनों का आरोप, हत्या कर शव को फंदे से लटकाया
शनिवार को परिजनों को रिश्तेदारों के जरिए सूचना मिली कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है. हालांकि, मायके वालों का सीधा आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने पहले उसकी हत्या की और फिर मामले को सुसाइड का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया.
पुलिस बोलीं- 6 लोगों पर केस दर्ज, जांच जारी
मामले पर सआदतगंज इंस्पेक्टर संतोष आर्या ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पति समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें - लखनऊ में 'ट्विशा' जैसा केस : जिसकी विदाई के समय पिता ने पकड़े दूल्हे के पैर, 6 महीने में आई खुदकुशी की खबर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं