लोग जहां लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए वीडियो बनाते हैं, वहीं एक शख्स ऐसा भी है जो संगीत को नदियों की आवाज बना रहा है. उनका यह अंदाज इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. पीठ पर 14 किलो का बोझ, हाथों में छह म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट और दिल में सिर्फ एक मकसद है, लोगों तक यह संदेश पहुंचाना कि हमारी नदियां खतरे में हैं. अब उनका यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का ध्यान खींच रहा है. लोग उनके जज्बे की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.
स्वप्निल एक साथ बजाते हैं छह इंस्ट्रूमेंट
इंस्टाग्राम पर 'स्वप्निल नदीवाला- One Man Band for Rivers' (onemansymphony__) नाम से मशहूर स्वप्निल ठाकुर एक साथ छह अलग-अलग म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाते हैं. उनका तरीका ऐसा होता है कि सुनने वालों को पूरा ऑर्केस्ट्रा बजता हुआ महसूस होता है. यही वजह है कि उनके वीडियो लाखों लोगों तक पहुंच रहे हैं.
आईटी इंजीनियर से बने पर्यावरण योद्धा
स्वप्निल कभी एक आईटी इंजीनियर थे, लेकिन एक गंभीर दुर्घटना ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी. इस हादसे के बाद उन्होंने हार मानने के बजाय अपने जीवन को एक नए उद्देश्य के लिए समर्पित कर दिया. आज वह पुणे की सड़कों पर करीब 14 किलो वजनी म्यूजिकल उपकरणों के साथ संगीत प्रस्तुत करते हैं और लोगों को नदियों को बचाने का संदेश देते हैं. उनका मानना है कि नदियां सिर्फ पानी का स्रोत नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं. वह अपने संगीत के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों की अहमियत समझाने की कोशिश करते हैं. उनकी एक वीडियो को 7.94 लाख से अधिक व्यूज और 35 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
वीडियो पर लोगों ने की जमकर तारीफ
स्वप्निल की इस मुहिम को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिल रही है. एक यूजर ने लिखा कि विकास का मतलब सिर्फ स्मार्ट सिटी बनाना नहीं, बल्कि किसानों और पर्यावरण को मजबूत करना भी है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि अगर प्रकृति रोएगी तो सब कुछ बर्बाद हो जाएगा. एक अन्य यूजर ने लिखा, 'Salute hai aap ko.'
ये भी पढ़ें: बंदर बना साइकिल मिस्त्री... पंचर बनाते 'उस्ताद' का वीडियो देख लोग बोले- काम करेगा तभी तो खाएगा
ये भी पढ़ें: कंधों पर बैठाकर कराई वॉटर क्रॉसिंग, कोलकाता में 'Human Uber' का वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें: सैकड़ों बंदरों का पेट भर सोशल मीडिया पर छाए 'मंकी मैन', वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं