विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2022

VIDEO:देखते ही देखते स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही ट्रेन के इंजन के ऊपर उठा आग का गुब्बार

Burning Train: वायरल हो रहे इस वीडियो में ट्रेन के इंजन से धुएं के गुब्बार के साथ आग की तेज लपटों को उठते देखा जा रहा है, वो भी तब जब भाप के इंजन से चल रही ट्रेन स्टेशन पर पहुंचने ही वाली थी. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो कहां का है.

VIDEO:देखते ही देखते स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही ट्रेन के इंजन के ऊपर उठा आग का गुब्बार

Fire On Train Engine: इंटरनेट पर कब क्या देखने को मिल जाए कह नहीं सकते. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियोज सामने आ जाते हैं, जिनकी शायद कभी किसी ने सपने में भी कल्पना ना की हो. इनमें से कुछ वीडियोज दिल को छू जाते हैं, तो कुछ हैरान कर देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही चौंकाने वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. वीडियो में स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही एक ट्रेन के इंजन के ऊपर आग का एक बड़ा सा गुब्बार उठते दिखाई दे रहा है, जिस देखकर वहां मौजूद लोग डर गए.

यहां देखें वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में ट्रेन के इंजन से धुएं के गुब्बार के साथ आग की तेज लपटों को उठते देखा जा रहा है, वो भी तब जब भाप के इंजन से चल रही ट्रेन स्टेशन पर पहुंचने ही वाली थी. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो कहां का है और कब का है. वीडियो में आग इंजन के जल रहे कोयले से आती दिख है, जो अचानक एक गुब्बार में तब्दील हो जाती है, लेकिन वीडियो में आगे अगले ही पल यह गुब्बार गायब हो जाता है. वीडियो में कुछ बच्चे भी दिख रहे हैं 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसे अब तक 57 हजार से ज्यादा लोग लाइक चुके हैं. वहीं इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को कुछ लोग पुराना वीडियो बता रहे हैं. यूं तो ट्रेनों के वायरल होने का यह कोई पहला वाकया नहीं है. 

* ""'VIDEO: नहीं देखी होगी ऐसी तीरंदाजी, हाथों के बल खड़े होकर पैरों से लगाया सटीक निशाना
* 'VIDEO:टूटे दांतों से बच्चियों ने दिए जबरदस्त एक्सप्रेशन, डांस ने उड़ाए यूजर्स के होश
* "शिकार पर निकला सांप अपने ही जाल में फंसा, जान बचाने के चक्कर में मुंह से निकालना पड़ा निवाला

देखें वीडियो- गोविंदा, सोनू सूद, काजल अग्रवाल और अन्य सितारे एयरपोर्ट पर आए नज़र

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire On Train Engine, Engine Fire With Smoke, Fire In Train Engine, Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com