थाईलैंड के फुकेत में एक कमर्शियल इमारत में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि सोमवार तड़के थाईलैंड के दक्षिणी रिसॉर्ट द्वीप फुकेत में एक कमर्शियल शॉपहाउस में भीषण आग लग गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए. आग एक ऐसी इमारत में लगी, जहां वाहनों को किराए पर देने का कारोबार होता था और बाद में यह आस-पास की कई अन्य इमारतों में फैल गई.
थाईलैंड अधिकारियों के मुताबिक, आग तड़के करीब 3:17 बजे लगी और दमकलकर्मियों को इसे काबू में करने में लगभग दो घंटे लग गए.
घायलों में 15 थाई नागरिक और एक म्यांमार का नागरिक है. पुलिस ने बताया कि मरने वालों या घायलों में कोई भी पर्यटक शामिल नहीं था.
11 people have died and 36 reportedly injured following a major fire in Patong, Phuket, in the early hours of 16 November. The fire broke out at around 03:20am at a commercial building on Phang Muang Sai Kor Road and spread to neighbouring buildings. Firefighters brought the blaze under control after approximately 40–50 minutes. Authorities are investigating the incident. #thailand #phuket #fire #patong #ไฟไหม้ #ป่าตอง
— Thai Enquirer (@ThaiEnquirer) November 16, 2026
आग लगने के पीछे की वजहों की अभी जांच चल रही है.
यह इमारत एक शहरी इलाके में है, जो फुकेत के पश्चिमी तट पर स्थित मशहूर पातोंग बीच के पास है.
यह आग उस घटना के चार महीने बाद लगी है, जब बैंकॉक के एक बार में लगी आग से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई थी.
यह भी पढ़ें | थाईलैंड गए इंडियन व्लॉगर ने सड़कों पर देखी अनोखी बात, बोला- हमारे देश में कब होगा
यह भी पढ़ें | थाईलैंड के पटाया में रात 11 बजे घूम रहा था भारतीय पर्यटक, हर्बल प्रोडक्ट खरीदने के नाम पर हुआ खेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं