विज्ञापन

सिंगल लोगों को ब्लाइंड डेट में बुला रहा फिनलैंड, फ्लाइट-होटल से लेकर खाने तक सब फ्री

फिनलैंड ने सिंगल लोगों के लिए ऑल-एक्सपेंस-पेड ट्रिप की घोषणा की है. चुने गए प्रतिभागियों को फ्लाइट, होटल, खाना और स्थानीय सिंगल्स के साथ खास डिनर डेट का मौका मिलेगा.

सिंगल लोगों को ब्लाइंड डेट में बुला रहा फिनलैंड, फ्लाइट-होटल से लेकर खाने तक सब फ्री
सिंगल लोगों को ब्लाइंड डेट में बुला रहा फिनलैंड, फ्लाइट-होटल से लेकर खाने तक सब फ्री
NDTV

Viral News: सिंगल लोगों के लिए दुनिया के सबसे खुशहाल देश फिलनैंड घूमने का सुनहरा मौका है. अगर कोई सिंगल है और उसे प्यार की तलाश है तो उन लोगों को फिनलैंड यादगार 'ब्लाइंड डेट' पर इनवाइट किया है. इस खास मौके के लिए चुने गए लोगों के लिए फ्लाइट, होटल, खाना, घूमने-फिरना सब फ्री रहेगा. साथ लोग वहां पर स्थानीय सिंगल के साथ खास डिनर डेट का आनंद ले सकते हैं. 'फिनिश डिनर डेट' नाम का यह अभियान 9 फरवरी से 19 फरवरी 2027 के बीच होगा.

सबकुछ रहेगा फ्री

विजिट फिनलैंड ने इस अभियान को शुरू किया है, जिसके तहत दुनियाभर के सिंगल लोगों को फिनलैंड के खान-पान की संस्कृति को जानने और अपना प्यार ढूंढने का मौका मिलेगा. जो काफी यादगार अनुभव रहेगा. फिनलैंड में इस खास आयोजन में जो लोग शामिल होंगे, उनके फ्लाइट का टिकट, रहने के लिए होटल का खर्च और वहां घूमने-फिरने का खर्च सबकुछ फ्री रहेगा. Forbes की रिपोर्ट के अनुसार, फिनलैंड दुनियाभर के कुल 16 सिंगल लोगों को खास ब्लाइंड डेट के लिए इनवाइट किया है.

इसमें सलेक्ट होने वाले 8 लोगों को फिनलैंड की तटीय राजधानी हेलसिंकी में जाने का मौका मिलेगा, जबकि अन्य 8 सलेक्टेड लोग देश के 'लेकलैंड' (Lakeland) क्षेत्र में स्थित शहर टैम्परे (Tampere) जाएंगे. 

'ग्रुप डिनर' मुख्य आकर्षण का केंद्र

इस दौरान उनके लिए खान-पान और कल्चर से जुड़े कई अनुभव (जैसे आउटडोर गतिविधियां, सॉना और दर्शनीय स्थलों की सैर) पहले से तय होंगे. इस खास आयोजन का मुख्य आकर्षण एक 'ग्रुप डिनर' होगा, जिसमें दुनियाभर से आए 8 सिंगल लोगों के साथ फिनलैंड के दो स्थानीय सिंगल लोग भी शामिल होंगे. वे सब मिलकर फिनलैंड के एक प्रमुख शेफ द्वारा तैयार किया गया खास 'टेस्टिंग मेन्यू' (tasting menu) एन्जॉय करेंगे.

'बिजनेस फिनलैंड' में इंटरनेशनल मार्केटिंग की सीनियर डायरेक्टर हेली जिमेनेज के मुताबिक, फिनिश खाना हमारी खुशहाल जीवनशैली को दर्शाता है, यह एक ऐसा तरीका है जिससे आप किसी जगह, मौसम और अपने आस-पास के लोगों से जुड़ सकते हैं. खाना फिनलैंड के लोगों को एक साथ लाता है, और अब हम यात्रियों को भी इस अनोखे अनुभव में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं.

इस खास आयोजन का विचार फिनलैंड के एक डेटिंग ट्रेंड 'सिंकुकोरी' (sinkkukori) या 'सिंगल बास्केट' से प्रेरित है. फिनलैंड के कई सुपरमार्केट में गुलाबी रंग की शॉपिंग बास्केट रखी गई हैं, जो सिंगल ग्राहकों को यह बताने का एक तरीका देती हैं कि वे बातचीत करने या डेटिंग के लिए तैयार हैं. 

कब तक चलेगा आवेदन

फिनलैंड के इस खास आयोजन ब्लाइंड डेट के लिए सलेक्ट होने के लिए आवेदन करना होगा. आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2026 को फिनलैंड के समय (EET, UTC+2) के अनुसार सुबह 11:59 बजे तक चलेंगे. सलेक्ट हुए लोगों की घोषणा 1 दिसंबर को 'विज़िट फिनलैंड' (Visit Finland) के सोशल मीडिया चैनलों (इंस्टाग्राम और टिकटॉक) पर होगी. चुने गए आवेदकों को अपने इनबॉक्स पर नज़र रखने के लिए कहा गया है. अगर घोषणा के 48 घंटों के भीतर जवाब नहीं देते हैं, तो 'विज़िट फ़िनलैंड' उनकी जगह किसी और को मौका दे सकता है.  

कौन कर सकता है आवेदन? 

18+ हो चुके दुनियाभर के हर सिंगल लोग आवेदन कर सकते हैं. बस एक शर्त हैं, वे फिनलैंड के निवासी न हों. 

यह भी पढ़ें | VIDEO: दुनिया के सबसे खुशहाल देश फिनलैंड को छोड़ मुंबई बसा ये परिवार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

आवेदन कैसे करें?

कुछ आसान चरणों का पालन करना होगा. जैसे अंग्रेजी में एक छोटा वीडियो रिकॉर्ड करें, जिसमें इस सवाल का जवाब दें, "आप डिनर डेट पर क्या परोसेंगे, और क्यों?" इस वीडियो को अपने किसी पब्लिक सोशल मीडिया अकाउंट (जैसे टिकटॉक, इंस्टाग्राम या यूट्यूब) पर #FinnishDinnerDate हैशटैग के साथ 'विज़िट फिनलैंड' (Visit Finland) को टैग के साथ पोस्ट करें. जो लोग अपने डेटिंग प्लान के बारे में अपने पूरे सोशल सर्कल को नहीं बताना चाहते, उनके लिए एक और विकल्प है.

इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर पोस्ट की गई एंट्रीज़ का पब्लिक होना ज़रूरी है, लेकिन यूट्यूब वीडियो को 'अनलिस्टेड' (unlisted) मोड में अपलोड किया जा सकता है. इसका मतलब यह है कि केवल वे लोग ही वीडियो देख पाएंगे जिनके पास इसका लिंक होगा. वीडियो पोस्ट करने के बाद, आवेदकों को आधिकारिक ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा और उसमें अपनी सबमिशन का लिंक देना होगा. जजों का एक पैनल क्रिएटिविटी, प्रमाणिकता (authenticity) और इस आधार पर वीडियो का मूल्यांकन करेगा कि आवेदकों ने सवाल का जवाब कितने व्यक्तिगत तरीके से दिया है. आवेदकों से कहा गया है कि वे अपने खुद के ओरिजिनल फुटेज और ऑडियो का ही इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें | बच्चे के साथ फिनलैंड घूमने जाने पर मां को नहीं लेना पड़ता टिकट, पब्लिक ट्रांसपोर्ट से लेकर यहां पर एंट्री फ्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Finland Free Trip, Finland Travel News, Viral News, Foreign Trip Experience
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com