Viral Video: फिनलैंड दुनिया के सबसे ज्यादा चाइल्ड-फ्रेंडली देशों में से एक है. अगर आप वहां अपने छोटे बच्चे के साथ ट्रेवल कर रहे हैं, तो ट्रांसपोर्ट से लेकर घूमने की कई जगहों तक आपका और बच्चे दोनों का पैसा बच सकता है. पेरिस में रहने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने बताया है कि कहां-कहां और कैसे उन्हें फिनलैंड घूमते हुए पैसे बचाए हैं.
महिला ने कहां-कहां बचाया पैसा?
the_verma_vibes नाम के अकाउंट से पोस्टेड 43 सेकंड के इस वीडियो में वे कहती हैं, 'हम लोग फिनलैंड घूम रहे हैं. यहां की एक स्पेशल बात है, जिससे आप अपना बहुत पैसा बचा सकते हो. बेबी स्ट्रोलर के साथ सफर करने वाले माता या पिता में से किसी एक यात्री का टिकट नहीं लगता है. हेलसिंकी रीजन ट्रांसपोर्ट के तहत आने वाली बस, ट्राम, मेट्रो, लोकल ट्रेन और यहां तक कि सुओमेनलिना आइलैंड जाने वाली फेरी में भी यह नियम लागू होता है. बच्चे को मिलाकर हम कुल तीन लोग हैं, इसीलिए सिर्फ 1 ही टिकट हमें लेनी पड़ी.'
यहां देखें वीडियो
ये भी पढ़ें:- किराए पर मिल रहा ऑक्सफोर्ड का फेमस शार्क हाउस, जिसकी छत में फंसी हैं 25 फीट की 'Shark'
ट्रेन में बच्चों के लिए बने होते हैं प्ले एरिया
शहर से बाहर निकलकर अगर आप देश के दूसरे कोनों (जैसे लैपलैंड) की तरफ जाना चाहते हैं, तो फिनलैंड की नेशनल रेलवे (VR Trains) का नियम भी आपके हक में है. वहां 3 साल तक के बच्चों के लिए कोई टिकट नहीं लगता, बशर्ते वे आपकी गोद में बैठें. कमाल की बात यह है कि इन ट्रेनों में बच्चों के खेलने के लिए मुफ्त 'प्ले एरिया' भी बने होते हैं ताकि सफर में बच्चा बोर न हो. फिनलैंड के टूरिज्म बोर्ड की ऑफिशियल Visit Finland Family Guide भी बताती है कि यहां पूरा सिस्टम ही बच्चों और परिवारों की सहूलियत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
अम्यूजमेंट पार्क में भी नहीं लगती एंट्री फीस
बात सिर्फ सफर तक सीमित नहीं है, बच्चों के मनोरंजन की जगहों पर भी सरकार ने पूरा ध्यान रखा है. हेलसिंकी के मशहूर लिन्नानमाकी अम्यूजमेंट पार्क की ऑफिशियल गाइडलाइन बताती है कि इस बड़े थीम पार्क में एंट्री की कोई फीस नहीं है और छोटे बच्चों के लिए करीब 8 राइड्स पूरी तरह मुफ्त हैं. इसके अलावा, वहां की मशहूर सेंट्रल लाइब्रेरी ओडी की तीसरी मंजिल पर बच्चों के लिए एक वर्ल्ड-क्लास इनडोर प्ले जोन बनाया गया है. यहां सर्दियों या बारिश के मौसम में पैरेंट्स बिना कोई पैसा दिए बच्चों को खिला सकते हैं, उनका डायपर बदल सकते हैं और बेबी फूड गर्म करने की मुफ्त सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं.
इन जगहों पर भी मुफ्त में कर सकते हैं एंट्री
फिनलैंड के पर्यावरण मंत्रालय के एवरीमैन्स राइट कानून के तहत आप देश के किसी भी नेशनल पार्क, झील या जंगल में बच्चे को प्रैम में घूमाते हुए मुफ्त में कैंपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके साथ ही, सिटी म्यूजियम और फालकुल्ला जैसे डोमेस्टिक एनिमल फार्म्स में भी एंट्री के लिए आपको एक यूरो भी खर्च नहीं करना पड़ेगा. सीधे शब्दों में कहें, तो फिनलैंड में बच्चे के साथ घूमते वक्त आपकी जेब सिर्फ आपके पर्सनल खाने-पीने और रहने पर ही खर्च होगी, बाकी पूरी जिम्मेदारी वहां का सिस्टम खुद संभाल लेता है.
ये भी पढ़ें:- गुरुग्राम छोड़कर हिमालय के गांव में शिफ्ट हुए कपल ने बताया महीने का खर्च, कहा- 'हम 4BHK में रहते हैं'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं