विज्ञापन

फेसमास्क लगाकर ऑनलाइन मीटिंग अटेंड करने लगी कर्मचारी, देखते ही बॉस ने जो कहा, हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

ऑनलाइन मीटिंग में नीम फेस पैक लगाकर शामिल हुई कर्मचारी का वीडियो वायरल हो गया. बॉस के कूल रिएक्शन ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, जहां लोग इसे मजेदार और गैर-पेशेवर दोनों बता रहे हैं.

फेसमास्क लगाकर ऑनलाइन मीटिंग अटेंड करने लगी कर्मचारी, देखते ही बॉस ने जो कहा,  हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
ऑनलाइन मीटिंग में नीम फेस पैक लगाकर पहुंची कर्मचारी, बॉस का कूल रिएक्शन हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक Gen Z कर्मचारी ऑनलाइन मीटिंग के दौरान नीम का फेस पैक लगाए नजर आती है. इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींच लिया है और इंटरनेट पर बहस भी छेड़ दी है.

मीटिंग में फेस पैक देख चौंके लोग

वीडियो में कर्मचारी वर्तिका बिष्ट अपनी टीम के साथ एक ऑनलाइन मीटिंग में शामिल होती हैं. खास बात यह है कि उनके चेहरे पर हरे रंग का नीम फेस मास्क लगा होता है और सिर पर तौलिया बंधा होता है.  जैसे ही वह मीटिंग में जुड़ती हैं, बाकी टीम मेंबर्स अपनी हंसी रोकने की कोशिश करते नजर आते हैं. हालांकि, माहौल तब दिलचस्प हो जाता है जब उनके बॉस इस पर प्रतिक्रिया देते हैं.

देखें Video:

बॉस का कूल रिएक्शन बना चर्चा का विषय

डांटने या टोकने के बजाय, उनके बॉस नरेश हरवानी इस पर जिज्ञासा दिखाते हैं और फेस पैक के बारे में पूछते हैं. इस पर वर्तिका मजाकिया अंदाज में बताती हैं कि यह नीम का फेस पैक है और उन्हें भी इसे ट्राई करने की सलाह देती हैं. बाद में नरेश हरवानी ने खुद इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि यह एक प्रैंक था, जो अनजाने में रिकॉर्ड हो गया और उनकी टीम ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. उन्होंने लिखा कि वीडियो को इंस्टाग्राम पर 70 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह पूरी तरह एक सामान्य वर्क कॉल का हिस्सा था.

सोशल मीडिया पर बंटी राय

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इसे वर्क फ्रॉम होम के बदलते ट्रेंड का उदाहरण मान रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि Gen Z अब सिर्फ घर से काम नहीं कर रहा, बल्कि काम के माहौल को भी बदल रहा है. वहीं, कुछ लोगों ने इसे गैर-पेशेवर व्यवहार बताया। उनका कहना है कि इस तरह की हरकतें वर्क फ्रॉम होम की छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 150 साल पुरानी घड़ी अब आपकी कलाई पर, CSMT की आइकॉनिक घड़ी से इंस्पायर्ड Titan वॉच, इंटरनेट हुआ दीवाना

हॉस्पिटल ने लगा दिया फर्जी चार्ज? मरीज ने ऐसे पकड़ी अस्पताल की गलती, 1 लाख से सीधे 57 हजार हुआ बिल!

अब नहीं ‘मॉर्चरी जैसा फील'! रंगीन बेडिंग और फ्लाइट जैसी सर्विस, वंदे भारत स्लीपर की नई झलक देख लोग बोले-वाह!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gen Z Work Culture, Viral Meeting Video, Neem Face Mask Meeting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com