Gen Z vs Boss Culture: ऑफिस में बॉस की डांट सुनकर चुप रहना या हर बात पर “यस सर” कहना, ये पुरानी बात होती जा रही है. अब नई पीढ़ी यानी Gen Z इस सिस्टम को खुलकर चुनौती दे रही है. हाल के ट्रेंड्स में दिख रहा है कि Gen Z पारंपरिक बॉस कल्चर को नकार रही है. ये अपनी शर्तों पर काम करना चाहते हैं. यही वजह है कि उन्हें अब “anti-boss generation” कहा जा रहा है और वर्कप्लेस में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अगर काम का माहौल सही नहीं लगे, तो ये लोग बिना ज्यादा सोचे नौकरी छोड़ने का फैसला भी ले लेते हैं. उनके लिए मानसिक संतुलन और संतुष्टि ज्यादा अहम है.
‘बॉस' नहीं, मेंटर चाहिए
- Gen Z के लिए जॉब अब जिंदगी का केंद्र नहीं रह गई है. वे इसे सिर्फ एक हिस्सा मानते हैं.
- इन्हें फ्रीडम चाहिए, कंट्रोल नहीं.
- ये चाहते हैं कि उन्हें अपने तरीके से काम करने दिया जाए, नए आइडियाज आजमाने का मौका मिले और हर चीज पर नजर रखने वाला माइक्रो-मैनेजमेंट न हो.
- उनके लिए एक अच्छा मैनेजर वो है, जो गाइड करे, न कि हर वक्त आदेश देता रहे.
- बॉस की डांट-डपट इन्हें किसी कीमत पर गवारा नहीं है.
- उनके मुताबिक, ऑफिस में ऐसा माहौल होना चाहिए जहां बातचीत और सहयोग हो, न कि ऊपर से नीचे तक आदेश चलें.
- वे चाहते हैं कि मैनेजर एक मेंटर की तरह काम करे.
Also Read: 1 साल में 1 लाख रुपये कैसे जोड़ें, लाइफस्टाइल के ये छोटे बदलाव दिलाएंगे नया iPhone

ऑफिस के बाद ‘ऑफ' ही रहना चाहते हैं
- काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन इस पीढ़ी के लिए बहुत अहम है.
- ऑफिस टाइम खत्म होने के बाद वे काम से दूरी रखना पसंद करते हैं.
- देर रात कॉल या मेल करना उन्हें ठीक नहीं लगता.
फोर्ब्स व सैमसंग जैसे कई संस्थानों की सर्वे रिपोर्ट इस बात की ओर इशारा कर रही है कि Gen Z की सोच तेजी से बदल रही है. बड़ी संख्या में युवा अब खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं. कई लोग 30 साल की उम्र से पहले ही अपना काम शुरू करने का लक्ष्य रखते हैं. भारत में भी युवाओं के बीच Entrepreneurship को लेकर रुझान तेजी से बढ़ रहा है.
Aslo Read: Gen-Z को क्यों पसंद आ रहा है अजनबियों के साथ घूमना? जानिए क्या है कम्युनिटी ट्रेवल का ट्रेंड
बदल रहा है वर्क कल्चर
Gen Z के इस रवैये से कंपनियों के सामने भी नई चुनौती खड़ी हो रही है. अब सिर्फ सैलरी या पद देकर कर्मचारियों को रोके रखना आसान नहीं रहा. वर्किंग इनवायरमेंट, फ्लेक्सिबिलिटी और सेल्फ रिस्पेक्ट जैसे पहलू अब उतने ही जरूरी हो गए हैं.
Gen Z साफ संदेश दे रही है कि वे काम करेंगे, लेकिन अपनी शर्तों पर. अगर माहौल ठीक नहीं मिला, तो नौकरी छोड़ने से भी नहीं हिचकेंगे. यही सोच आने वाले समय में वर्क कल्चर को पूरी तरह बदल सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं