विज्ञापन

पिता ने 2 साल के बेटे को सिखाया सिविक सेंस, ट्रेन में करवाया ऐसा काम, Video देख भावुक हुए लोग

ट्रेन में बेटे से खुद बिखरे चिप्स उठवाने वाले पिता का वीडियो वायरल हो रहा है. इस घटना ने सिविक सेंस और जिम्मेदार पैरेंटिंग को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है.

पिता ने 2 साल के बेटे को सिखाया सिविक सेंस, ट्रेन में करवाया ऐसा काम, Video देख भावुक हुए लोग
एक छोटी गलती, बड़ा सबक!

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सिविक सेंस और पैरेंटिंग को लेकर नई बहस छेड़ दी है. ट्रैवल व्लॉगर दीपक समल ने अपने दो साल के बेटे के साथ ट्रेन में हुई एक छोटी-सी घटना को एक बड़े सबक में बदल दिया. इस वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. 

पिता ने नहीं चुना आसान रास्ता

घटना उस समय की है जब दीपक समल अपने दो साल के बेटे के साथ भारतीय रेल से सफर कर रहे थे. खेल-खेल में बच्चे ने चिप्स ट्रेन के फर्श पर बिखेर दिए. आमतौर पर ऐसी स्थिति में माता-पिता खुद ही सफाई कर देते हैं या फिर इसे नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन दीपक ने ऐसा नहीं किया. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, मेरे पास एक आसान विकल्प था. मैं खुद चुपचाप सफाई कर सकता था. इसमें कुछ सेकंड ही लगते. लेकिन मैंने रुककर सोचा, क्योंकि कई बार सुविधा हमें सीख देने का मौका छीन लेती है.

देखें Video:

यह ट्रेन हमारी भी है...

दीपक ने अपने बेटे से पूछा, कि फर्श पर फेंकी गई चीजों को कौन साफ करेगा. बच्चा असमंजस में दिखा. तब उन्होंने उसे समझाया, यह हमारा घर नहीं है, लेकिन यह हमारी भी जगह है. यह ट्रेन सबकी है. जब हम गंदगी करते हैं, तो किसी और को उसे साफ करना पड़ता है. कुछ पल की खामोशी के बाद छोटा बच्चा खुद झुका और एक-एक करके चिप्स उठाने लगा. वीडियो में वह चिप्स को इकट्ठा करके ट्रे पर रखते हुए दिख रहा है, जबकि पिता उसे शांति से मार्गदर्शन दे रहे हैं.

बिना डांट-फटकार के सिखाया बड़ा सबक

दीपक ने कहा, न कोई डांट, न गुस्सा. बस समझ का एक पल. उसी छोटे-से काम में एक बड़ा सबक बोया गया. सफाई सिर्फ निर्देशों से नहीं सिखाई जाती. सिविक सेंस नारों से नहीं बनता, बल्कि रोजमर्रा के छोटे-छोटे पलों से आकार लेता है. उन्होंने यह भी कहा कि रोजाना लाखों लोग भारतीय रेल से सफर करते हैं और ट्रेनों को साफ रखना सिर्फ स्टाफ की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है.

सोशल मीडिया पर मिली जमकर तारीफ

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पैरेंटिंग स्टाइल की खूब सराहना की. एक यूजर ने लिखा, बहुत बढ़िया! शायद आपके लिए यह असहज रहा होगा, लेकिन भविष्य ऐसे ही गढ़ा जाता है. दूसरे ने कहा, हर माता-पिता को इससे सीख लेनी चाहिए. तीसरे यूजर ने कमेंट किया, 'आपका कचरा, आपकी जिम्मेदारी' सिखाने का यह सबसे अच्छा तरीका है.  

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: फोटो के चक्कर में खतरे में टाइगर! रणथंभौर में बाघ को घेरकर खड़ी हो गईं गाड़ियां, सामने आया चौंकाने वाला Video

क्या शादी के खाने में होनी चाहिए Maggi? जब वेडिंग बुफे छोड़ मैगी स्टॉल पर टूट पड़े मेहमान, Video वायरल

विदेश से लौटे शख्स ने बताया बेंगलुरु क्यों है ‘वर्ल्ड क्लास', बस ये 4 चीजें सुधर जाएं…

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com