विज्ञापन

विदेश से लौटे शख्स ने बताया बेंगलुरु क्यों है ‘वर्ल्ड क्लास’, बस ये 4 चीजें सुधर जाएं…

एक निवासी ने विदेश में रहने के अनुभव के बाद बेंगलुरु के मौसम को ‘वर्ल्ड क्लास’ बताया, लेकिन साथ ही सड़क, ट्रांसपोर्ट और ड्रेनेज जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार की जरूरत पर जोर दिया.

विदेश से लौटे शख्स ने बताया बेंगलुरु क्यों है ‘वर्ल्ड क्लास’, बस ये 4 चीजें सुधर जाएं…
बेंगलुरु को दुनिया का बेस्ट शहर बनाने का फॉर्मूला वायरल

बेंगलुरु अक्सर ट्रैफिक जाम, महंगे किराए और कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी समस्याओं को लेकर चर्चा में रहता है. शहर की सड़कों पर लंबा समय बिताना और बढ़ती हाउसिंग लागत कई लोगों के लिए चिंता का कारण है. हालांकि, इन सबके बीच एक चीज है जिसकी लोग लगातार तारीफ करते हैं, शहर का शानदार मौसम. हाल ही में एक निवासी ने सोशल मीडिया पर बेंगलुरु के मौसम की जमकर सराहना की, लेकिन साथ ही शहर में बुनियादी सुविधाओं में सुधार की जरूरत भी बताई. उनकी पोस्ट ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है।.
विदेश से तुलना कर बताया ‘वर्ल्ड क्लास' मौसम

अमरनाथ शिवाशंकर नाम के एक यूजर ने एक्स पर अपनी राय शेयर की है. उन्होंने बेंगलुरु में रहने के अनुभव की तुलना पश्चिमी देशों में बिताए समय से की. उन्होंने लिखा, कि जो लोग पश्चिमी देशों में रह चुके हैं, वे समझ सकते हैं कि बेंगलुरु का मौसम कितना शानदार है. उन्होंने इसे वर्ल्ड क्लास बताया. उनके अनुसार, शहर की ठंडी सुबहें और आरामदायक रातें ही वह वजह हैं, जिसके चलते देशभर के प्रोफेशनल यहां रहना पसंद करते हैं.

बुनियादी सुविधाएं सुधरें तो बन सकता है दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर

अमरनाथ ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि अगर शहर में कुछ जरूरी सुधार किए जाएं, तो बेंगलुरु दुनिया के सबसे बेहतरीन शहरों में शामिल हो सकता है. उन्होंने खासतौर पर इन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत बताई:- 
- प्रदूषण में कमी
- सड़कों की बेहतर स्थिति
- मजबूत पब्लिक ट्रांसपोर्ट
- बेहतर स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम

उन्होंने अंत में लिखा, कि बेंगलुरु को फिर से महान बनाया जाना चाहिए.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं हैं. कई यूजर्स ने शहर के मौसम की तारीफ करते हुए बुनियादी सुविधाओं में सुधार की जरूरत से सहमति जताई. एक यूजर ने लिखा, बेंगलुरु का पुराना आकर्षण वापस लाना बहुत मुश्किल है. दूसरे ने कहा, हम इसके मौसम को हल्के में ले लेते हैं. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, कर्नाटक के OMR क्षेत्र का मौसम दुनिया में सबसे अच्छा है. मैं सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में रहता हूं, जहां मौसम काफी हल्का रहता है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: रात में बार-बार उठने से छुटकारा, सोते समय आपके इशारों से कंट्रोल होगा पंखा, इंजीनियर ने बना डाला AI रूममेट!

विदेशी सिंगर ने महाशिवरात्रि पर गाया शिव तांडव स्तोत्र, संस्कृत उच्चारण सुन हैरान रह गए भक्त

ब्लिंकिट ने बचाई 90 साल की दादी की जान, सिर्फ 7 मिनट में पहुंची एम्बुलेंस! परिवार ने जताया आभार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Weather World Class, Bengaluru Infrastructure Issues, Bengaluru Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com