विज्ञापन

भारत आई यूरोपीय महिला ने देखी रामायण, बोली- इंडिया में दिवाली जैसा कुछ नहीं

विदेशी महिला ने हाल ही में रिलीज हुई रामायण मूवी देखने सिनेमाघर में गई थी. उसने बताया कि रामायण से दिवाली के अर्थ और परंपराओं को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिला.

भारत आई यूरोपीय महिला ने देखी रामायण, बोली- इंडिया में दिवाली जैसा कुछ नहीं
भारत आई यूरोपीय महिला रामायण देखने पहुंची सिनेमाघर
Instagram/superbrigita

Viral Video: यूरोप से आई एक महिला भारत में हाल ही में रिलीज हुई रामायण देखने पहुंची. विदेशी महिला ने रामायण देखने के बाद भारत में त्योहार और संस्कृति के बारे में बात की है. उसने इंस्टाग्राम पर शेयर किए एक वीडियो में दिवाली को लेकर अपनी राय रखी है. यूरोपीय महिला ने कहा कि यह सिर्फ रोशनी और उत्सव का त्योहार नहीं, बल्कि अच्छाई की बुराई पर जीत का संदेश देने वाला पर्व है. भारत में दिवाली का मेरे दिल में हमेशा एक खास स्थान रहेगा. 

भारत आती-जाती रहती है महिला

महिला यूरोप में Lithuania की रहने वाली है.  Brigita ( @superbrigita) योग, एस्ट्रोलॉजी और वेगन फूड का काम करती है. वह अक्सर भारतीय त्योहारों को लेकर वीडियो बनाती रहती हैं. यूरोपी महिला Brigita काफी समय से भारत आती-जाती रहती है. अभी वह हाल ही में सितंबर 2026 में यूरोप (Europe) से वापस ऋषिकेश (Rishikesh) आई. Brigita के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नवरात्री, दशहरा और दिवाली से जुड़े वीडियो पोस्ट हैं. 

रामायण मूवी ने बताया सही अर्थ

विदेशी महिला व कंटेंट क्रिएटर ने दिवाली को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दिवाली में कुछ बहुत ही खूबसूरत बात है, जो हमें याद दिलाता है कि जीवन में चाहे कितना भी अंधेरा क्यों न आ जाए, हमें हमेशा रोशनी को ही चुनना चाहिए. 'रामायण' फिल्म ने इस त्योहार के पीछे की कहानी और इसके गहरे अर्थों को बहुत खूबसूरती से याद दिलाया. उसने वीडियो में कहा कि भारत में रहने की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां दिवाली का अनुभव करने को मिलता है.

यह भारत के सबसे बड़े और सबसे खूबसूरत त्योहारों में से एक है, और मुझे इसका माहौल बहुत पसंद है. चारों तरफ रोशनी, दीये, सजावट, मिठाइयां और पूरा देश इसे मनाने की तैयारियों में जुटा होता है. यूरोपीय महिला ने वीडियो में बताया कि कल मैं 'रामायण' देखने सिनेमाघर गई थी, जिसने मुझे दिवाली के असली अर्थ के बारे में और गहराई से सोचने पर मजबूर कर दिया.

यह भी पढ़ें | साउथ दिल्ली की लड़की को डेट कर रहा युवक, उसके दोस्तों की लाइफस्टाइल देख बोला- क्या मैं उसके लायक हूं?

विदेशी महिला ने बताया- क्यों खास है दिवाली

रामायण के अनुसार, 14 साल के वनवास के बाद, भगवान राम रावण का वध करके माता सीता और लक्ष्मण के साथ वापस लौटे थे. लोगों ने हज़ारों दीये जलाकर उनका स्वागत किया, यह बुराई पर अच्छाई की जीत और भगवान राम की वापसी का जश्न था. दिवाली से जुड़े कई प्रतीक यहीं से आते हैं. रोशनी यहां बुराई पर अच्छाई, अंधेरे पर उजाले और अज्ञानता पर ज्ञान की जीत को दर्शाती है.

मुझे लगता है कि यही बात इस त्योहार को इतना खूबसूरत बनाती है. यह सिर्फ घरों को सजाने या दीये जलाने तक सीमित नहीं है. मुझे हमेशा से भारत में त्योहार मनाना अच्छा लगता रहा है, लेकिन जैसे-जैसे मैं इनकी कहानियों और परंपराओं के बारे में और जानती हूं, ये मेरे लिए और भी अर्थपूर्ण होते जाते हैं. सच कहूँ तो, भारत में दिवाली जैसा कुछ और नहीं है.

यह भी पढ़ें | नौकरी के लिए दुबई गई भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की, बोली- हर किसी पर भरोसा मत कीजिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali Video, Diwali Viral Video, Viral News, Viral Video, Foreign Woman In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com