Viral News: IT सेक्टर में नौकरी करने वाला एक युवक साउथ दिल्ली की एक लड़की को डेट कर रहा है. एक दिन जब उसने अपनी गर्लफ्रेंड की दोस्त के यहां दिवाली पार्टी में पहुंचा. उन लोगों की दुनिया देखकर हैरान रह गया. दिवाली पार्टी को एक इंवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने मैनेज किया था. यहां तक एक फोटोग्राफर भी रखा गया. जिसके लिए जितने रुपये खर्च किए गए थे, उससे काफी कम रुपये में उसका बर्थडे सेलिब्रेट हो जाता है. गर्लफ्रेंड के दोस्तों की ऐसी लग्जरी लाइफस्टाइल देखकर अपने रिश्ते को लेकर चिंतित हो गया. उसने रेडिट पोस्ट में लिखा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि वह मेरे लिए अपने स्टैंडर्ड्स कम कर रही है? साथ ही IT प्रोफेशनल ने सवाल किया कि क्या हमारा कोई भविष्य है?
लड़की ने लंदन से की पढ़ाई
रेडिट पर r/PataHaiAajKyaHua ग्रुप पर एक यूजर ने बताया कि मैं एक लड़की से मिला जो एकदम टिपिकल 'साउथ दिल्ली गर्ल' है. वह अच्छे स्कूल से से पढ़ी है, आगे की पढ़ाई के लिए लंदन गई थी, फिर वापस दिल्ली आ गई. उसके दोस्त भी काफी अमीर हैं. जिनके यहां एक बर्थडे या दिवाली पार्टी पर लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं.
उसने रेडिट पोस्ट में लिखा कि उसकी गर्लफ्रेंड अपनी ज़िंदगी मजे से जी रही है और उसका अपना एक फैशन ब्रांड भी है. वह खुद IT सेक्टर में काम करता है, लेकिन आज तक उसके और उसकी गर्लफ्रेंड की लाइफस्टाइल में कोई खास फर्क नहीं दिखा. दोनों अक्सर एक जैसे कैफे में जाते हैं, एक जैसी जगहों पर शॉपिंग करते हैं और लगभग एक जैसे देशों की यात्रा भी कर चुके हैं. जब भी दोनों डेट पर जाते हैं, तो बिल लड़का ही देता है और उसे घर से पिक-ड्रॉप भी करता है. अब तक दोनों में पैसों को लेकर कोई दिक्कत नहीं आई है.
लड़के की गर्लफ्रेंड की दोस्त हैं काफी अमीर
पर लड़के के साथ एक घटना हुई, जिसके बाद उसके मन में गर्लफ्रेंड के प्रति सवाल पैदा कर दिए. साथ ही दोनों के बीच भविष्य को लेकर शंका भी पैदा हो गई. उसने रेडिट पोस्ट में बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे अपने दोस्तों से भी मिलवाया. वे सब काफी अच्छे लगे, पता नहीं उन्हें वह पसंद आया या नहीं, लेकिन वे सब बहुत ज्यादा अमीर हैं.

IT Professional Dating Rich South Delhi Girl Ralationship Dilemma Viral Reddit Story
Photo Credit: NDTV
हाल ही में उसकी एक दोस्त ने लड़के को अपने यहां दिवाली पार्टी में बुलाया था. वहां जाकर मैं हैरान रह गया, ताश खेलते समय लोग दांव पर एक लाख रुपये से ज्यादा लगा रहे थे. किसी ने अपना 'वैन क्लीफ' (Van Cleef) ब्रेसलेट दांव पर लगा दिया, तो किसी ने 'टिसोट PRX' (Tissot PRX) घड़ी... यह सब एकदम पागलपन जैसा था. पार्टी उसके घर और छत (टेरेस) पर थी, जिसे एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने मैनेज किया था.
दोस्तों की लाइफस्टाइल देखकर परेशान हुआ युवक
सजावट से लेकर कैटरिंग तक, सब कुछ कस्टमाइज्ड था. उन्होंने बारटेंडर, वेटर और यहां तक कि एक फोटोग्राफर भी रखा था, जिसने इस इवेंट के लिए 30,000 रुपये लिए. लड़के ने लिखा कि जितने का फोटोग्राफर बुक किया था, उतने में तो उसका पूरा बर्थडे भी नहीं मनता है. पार्टी की व्यवस्था देखकर लड़का हैरान रह गया कि वहां पर मौजूद हर कोई कितना अमीर है. सबसे बड़ी बात है कि पार्टी में मौजूद गर्लफ्रेंड के सारे दोस्त काम नहीं करते हैं. सबके पास पहले ही स्थापित फैमिली बिजनेस हैं, जिन्हें उनके माता-पिता संभालते हैं और ये बच्चे बस अपनी जिंदगी का मजा लेते हैं.
I feel out of place hanging out at rich people's Diwali parties
by u/DariousTheHilarious in PataHaiAajKyaHua
यह भी पढ़ें | रूस से एमबीबीएस करने गई भारतीय लड़की ने बताया महीने का खर्च, बोली- 'मैं फ्लैट में अकेले रहती हूं '
लड़के ने बताया कि वह साउथ दिल्ली गर्ल को डेट करने का आदी हो रहा था, लेकिन अब लग रहा है कि वह उसकी सोच से कहीं ज्यादा अमीर है. उसे वहां ऐसा लगा जैसे वह उस माहौल का हिस्सा ही नहीं है. लड़के के मन में सवाल आया कि कहीं ऐसा तो नहीं कि लड़की उसके लिए अपने स्टैंडर्ड्स कम कर रही है? उसे बहुत अजीब लग रहा है. वह उनके जितना अमीर नहीं बन सकता, उसकी लाइफस्टाइल वैसा नहीं है. क्या उन दोनों का कोई भविष्य है?
यह भी पढ़ें | इंडियन CA ने अच्छी नींद के लिए जापान में खरीदा 40 हजार रुपये का तकिया, बोली- 'मेरी गर्दन में दर्द रहता है'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं