Birth Mother Video Call: जिंदगी कई बार ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है, जहां उम्मीद की एक किरण भी दिल को छू जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ एक लड़के के साथ. 23 साल पहले अपनी जन्म देने वाली मां से अलग हुए एक लड़के ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए ढूंढ निकाला. जब दोनों पहली बार वीडियो कॉल पर आमने-सामने आए, तो माहौल बेहद इमोशनल गया.
ये भी पढ़ें:-प्राइमरी टीचर ने लगाया गजब का देसी जुगाड़, अब बच्चे खुद से लगा रहे हैं सेल्फ अटेंडेंस, वायरल हो रहा वीडियो
मां-बेटे की पहली मुलाकात पर आया आंसुओं का सैलाब (Emotional Video Call Reunion After Decades)
23 साल बाद एक गोद लिए गए लड़के की जब अपनी असली मां से ऑनलाइन मुलाकात हुई, तो दोनों का रिएक्शन आंखों में आंसू ला देने वाला था. वीडियो कॉल शुरू होते ही दोनों के चेहरों पर एक शांति लेकिन बेहद गहरी खुशी थी, जो कि साफ झलक रही थी. वीडियो में मां मुस्कुराते हुए अपने बेटे को देखते हुए कहती है कि, वो उनके रिश्तेदार जैसा दिखता है. ये बात सुनकर दोनों मुस्कुरा उठते हैं, लेकिन आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़ते हैं. वीडियो कॉल पर आगे में मां डरते डरते अपना दर्द बयां करती है कि वो बेटे के ठुकराए जाने से डरती थीं.
23 साल पुरानी जुदाई के बाद इमोशनल मुलाकात (Mother Son Relationship)
वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान मां अपनी फीलिंग्स को नहीं रोक पाती और बातें करते करते अचानक फफक के रो पड़ती है. मां ने बेटे को बताया कि वो हमेशा इस डर में जी रही थीं कि, अगर वो बेटे को ढूंढ भी लें, तो कहीं वो उन्हें ठुकरा न दे, लेकिन उन्हें ये उम्मीद थी कि फ्यूचर में जब भी मौका मिलेगा, उनका बेटा उनसे मिलने वापस जरूर आएगा.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: मिल गई विंडोज वॉलपेपर वाली असली जगह, नजारा देख फटी रह जाएंगी आंखें
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं