Dupatta Workout Viral Video: फिटनेस का नाम सुनते ही आपके दिमाग में जिम, योगा, कार्डियो जैसी इमेज बनती होगी, लेकिन अगर हम कहें कि आंटियों ने ऐसा देसी वर्कआउट तरीका खोज निकाला है, जिसे देखकर हंसी भी आएगी और तारीफ भी, तो शायद आप यकीन न करें. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं 'दुपट्टा वर्कआउट' करती नजर आ रही हैं.
दुपट्टा एक्सरसाइज (aunties viral fitness video)
इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @yogawithrajput2312 ने शेयर किया है और अब तक इसे 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में दिख रहा है कि एक कमरे में आठ औरतें बैठी हैं...चार महिलाएं दुपट्टा पकड़े बैठी हैं और बाकी चार जमीन पर लेटी हुई हैं. सभी महिलाएं एक-दूसरे को दुपट्टे से खींचकर स्ट्रेचिंग करती हैं. ये कसरत सिर्फ एक्सरसाइज नहीं बल्कि एक शानदार टीम वर्क का उदाहरण भी है. गोल घेरे में बैठी महिलाएं दुपट्टा पकड़कर एक साथ बैठती और लेटती हैं, जिससे उनकी बॉडी स्ट्रेच होती है और फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यहां देखें वीडियो
इस वायरल कसरत वीडियो पर टूट पड़े लोग (desi fitness hacks)
सोशल मीडिया पर लोग इस देसी अंदाज के कायल हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा, ये एक्सरसाइज करते हुए कोई हंस क्यों नहीं रहा? दूसरे ने मजाकिया अंदाज में पूछा, अगर दुपट्टा छूट गया तो सामने वाले का क्या होगा? इस वीडियो में मजा, क्रिएटिविटी और फिटनेस तीनों का शानदार मेल है. लोग इसे देसी पिलाटे एक्सरसाइज तक कहने लगे हैं. जहां एक ओर लोग इस अनोखे वर्कआउट का मजाक बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे घर बैठे फिट रहने का सस्ता और कारगर तरीका भी बता रहे हैं.
देसी वर्कआउट ट्रेंड, (dupatta workout video)
ऐसे कंटेंट ये भी दिखाते हैं कि फिट रहने के लिए महंगे जिम या इक्विपमेंट की ज़रूरत नहीं होती. थोड़ा क्रिएटिव सोचिए, थोड़ा जुगाड़ लगाइए और हो गया देसी वर्कआउट तैयार. दुपट्टे को अब तक आपने सिर्फ फैशन के लिए देखा था, लेकिन इन आंटियों ने बता दिया कि यह फिटनेस टूल भी बन सकता है...तो अगली बार जब आप वर्कआउट करने का मन बनाएं, तो अपना दुपट्टा तैयार रखें. क्या पता, वायरल आप ही हो जाएं.
ये भी पढ़ें:- सांपों का गांव...जहां साथ-साथ रहते हैं इंसान और कोबरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं