Desi Uncles Go Viral For Weird Workout At Open Gym: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान भी होंगे और हंसते-हंसते लोटपोट भी. वीडियो में दो मिडिल-एज्ड अंकल्स ओपन जिम में एक्सरसाइज करते नहीं, बल्कि जिम मशीन से खेलते नजर आ रहे हैं. इन दोनों की जुगलबंदी और मशीन के इस्तेमाल का तरीका इतना अजीब है कि यूजर्स पूछने लगे- भाई ये कौन-सी एक्सरसाइज है?
देसी अंकल का जिम में हटके स्टाइल (funny workout video)
आजकल दिल्ली से लेकर छोटे शहरों तक, हर जगह पब्लिक पार्कों में ओपन जिम्स लगाए गए हैं. इन जिम्स का मकसद है कि लोग आसानी से फिटनेस की आदत डालें, लेकिन जब ये जिम मनोरंजन का अड्डा बन जाएं, तो नज़ारा कुछ ऐसा ही होता है, जैसा वायरल वीडियो में दिख रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अंकल ओपन जिम की मशीन पर सही पोजिशन में बैठे हैं और एक्सरसाइज कर रहे हैं, तभी दूसरे अंकल सामने से आते हैं और उसी मशीन के हैंडल को दोनों हाथों से पकड़कर ऊपर-नीचे करना शुरू कर देते हैं. दोनों के एक्सरसाइज का तरीका सोशल मीडिया यूजर्स को चौंकाने के साथ हंसी का भी डोज दे गया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यहां देखें वीडियो
वीडियो ने मचाया इंटरनेट पर धमाल (public park gym video)
यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @bangerkumarr ने शेयर किया है और इसे अब तक 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 60 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो की लोकेशन का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन हैशटैग्स में दिल्ली, मुंबई और नोएडा जैसे शहरों का जिक्र है. कई यूजर्स का मानना है कि यह दिल्ली के किसी पार्क का वीडियो हो सकता है. वीडियो पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं. किसी ने इसे टीमवर्क की बेस्ट मिसाल बताया, तो कुछ लोगों ने इसे ओपन जिम का मिसयूज कहा. कई लोगों ने पब्लिक प्लेस पर मशीनों के सही इस्तेमाल और शिष्टाचार को लेकर चिंता जताई है.
ये भी पढ़ें:- क्या आप जानते हैं बिना खून पिए कितने दिन जिंदा रहते हैं मच्छर? जवाब चौंका देगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं