Viral dog workout clip: अगर आप भी फ्लैट में रहते हैं और आपके पास एक प्यारा-सा डॉगी है, तो आपको ये वीडियो ज़रूर देखना चाहिए, क्योंकि ये आपकी रोज़मर्रा की स्ट्रगल से काफी मिलता-जुलता है...पर इसमें है ह्यूमर का ज़बरदस्त ट्विस्ट. इंस्टाग्राम पर एक कुत्ते का वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज कर रहा है, लेकिन अंदाज़ कुछ ऐसा कि आप हंसी रोक नहीं पाएंगे.
कुत्ते ने ट्रेडमिल पर दो पैरों से की जॉगिंग (dog on treadmill Instagram)
वीडियो में डॉग, जिसे प्यार से लोग 'डॉगेश भाई' कह रहे हैं, ट्रेडमिल पर चल रहा है, मगर पूरे चार पैरों से नहीं...सिर्फ पीछे के दो पैरों से. आगे के पैर उसने साइड में रोक दिए हैं और बड़ी मासूमियत से आसपास देख रहा है, मानो कह रहा हो- मालिक, तू बाहर नहीं ले गया तो देख, अब मैं अपने स्टाइल में चलूंगा. इस वीडियो को इंस्टाग्राम प्रोफाइल @rsimbagolden से शेयर किया गया है, और अब तक इसे 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यहां देखें वीडियो
डॉग ट्रेडमिल वर्कआउट (two-legged dog walk video)
लोग इस मजेदार वीडियो पर खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, लगता है आज डॉगेश भाई का लेग डे है. दूसरे ने मजाक में लिखा, मैं ठहरा रहा, जमीन चलने लगी, एक और यूजर बोला, इस डॉग का ओरा ही अलग है, ट्रेडमिल भी कांप गई होगी. असल में, यह वीडियो सिर्फ एक मजाकिया क्लिप नहीं, बल्कि उन डॉग पैरेंट्स के लिए आइडिया भी है, जो बिजी शेड्यूल या ऊंचे फ्लोर पर रहने की वजह से अपने पालतू को बाहर नहीं घुमा पाते.
कुत्ते का ट्रेडमिल पर मजेदार वर्कआउट (Dog Treadmill Funny Workout)
डॉग्स को वॉक की आदत होती है और उन्हें टहलाना भी जरूरी होता है. ऐसे में ट्रेडमिल जैसा जुगाड़ अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो वो फिटनेस और फन दोनों का हिस्सा बन सकता है. डॉगी ने साबित कर दिया कि वर्कआउट सिर्फ इंसानों का कॉन्सेप्ट नहीं है, चार पैरों वाले भी स्टाइल में फिट रह सकते हैं और इंटरनेट को हंसाकर भी.
ये भी पढ़ें:- सांपों का गांव...जहां साथ-साथ रहते हैं इंसान और कोबरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं