विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में कितना रिटर्न दे रही प्रॉपर्टी, एक साल में कितनी बढ़ी आपके घर की कीमत; पढ़ें डिटेल

दिल्ली-NCR के प्राइमरी हाउसिंग मार्केट में जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान घरों की औसत कीमतों में सालाना 12% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कीमतें बढ़कर 9,980 रुपये प्रति वर्ग फुट पहुंच गई हैं, जबकि एक साल पहले यह 8,900 रुपये प्रति वर्ग फुट थीं.

दिल्ली-एनसीआर में कितना रिटर्न दे रही प्रॉपर्टी, एक साल में कितनी बढ़ी आपके घर की कीमत; पढ़ें डिटेल
दिल्ली-NCR में घर खरीदना हुआ महंगा
NDTV
  • दिल्ली-एनसीआर के प्राइमरी मार्केट में जुलाई-सितंबर तिमाही में घरों की कीमतें सालाना 12% तक बढ़ीं
  • टॉप सात शहरों में दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा 12प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी हुई
  • औसत कीमत 9714 रुपये प्रति वर्ग फुट रही

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. जुलाई-सितंबर की अवधि में दिल्ली-एनसीआर के प्राइमरी मार्केट में घरों की कीमतें सालाना 12% तक बढ़ीं. इसकी वजह इनपुट कॉस्ट या लागत में बढ़ोतरी और बिल्डर्स का लग्जरी प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान देना है. रियल एस्टेट कंसल्टेंट एनारॉक के डेटा से पता चला है कि दिल्ली-एनसीआर में घरों की औसत कीमतें जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 9,980 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं, जो पिछले साल इसी अवधि में 8,900 रुपये प्रति वर्ग फुट थीं.

टॉप 7 शहरों में दिल्ली-एनसीआर सबसे आगे

टॉप सात शहरों में घरों की औसत कीमत में सालाना 7% की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह 9105 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 9714 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई. टॉप 7 शहरों में, दिल्ली-NCR में औसत कीमत में सबसे ज्यादा 12% की सालाना बढ़ोतरी देखी गई. टॉप सात शहरों में बेंगलुरु, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR), दिल्ली-NCR, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता शामिल हैं.

कोविड के बाद शहरों में तेजी से बढ़ी घरों की कीमतें

एनारॉक के वाइस चेयरमैन संतोष कुमार ने कहा कि कोविड महामारी के बाद सभी बड़े शहरों में घरों की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, क्योंकि जमीन और कंस्ट्रक्शन के कच्चे माल सहित इनपुट की लागत बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली-NCR में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में जमीन की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जैसा कि डेवलपमेंट अथॉरिटीज द्वारा की गई नीलामी में देखा गया है. कुमार ने कहा कि रियल एस्टेट डेवलपर्स सिर्फ़ प्रीमियम, लग्जरी और अल्ट्रा-लग्जरी घर लॉन्च करने पर ध्यान दे रहे हैं. मांग और कीमत के ट्रेंड पर, BPTP लिमिटेड के CEO और प्रेसिडेंट माणिक मलिक ने कहा कि घरों की मांग स्थिर बनी हुई है.

उन्होंने कहा, 'एनसीआर में बेहतर होता इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और रोजगार से जुड़ी मांग रेजिडेंशियल एक्टिविटी को सपोर्ट कर रही है, खासकर प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट में.' M3M इंडिया के प्रेसिडेंट रॉबिन मंगला ने कहा, 'एनसीआर में बिक्री में थोड़ी कमी के बावजूद, घरों की कीमतों में सालाना 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी बाजार की लगातार मजबूती और अच्छी कनेक्टिविटी वाले इलाकों की प्रीमियम वैल्यू को दिखाती है.

अल्फा कॉर्प डेवलपमेंट लिमिटेड के CEO और डायरेक्टर आशीष सरीन ने कहा कि सितंबर तिमाही में रेजिडेंशियल रियल एस्टेट मार्केट का प्रदर्शन बदलती ग्लोबल और आर्थिक स्थितियों के बीच घरों की मांग की मजबूती को दर्शाता है. उन्होंने कहा, 'खरीदारों की मजबूत मांग बिक्री को सहारा दे रही है और लोग अब घरों को सिर्फ निवेश के जरिया नहीं, बल्कि लंबे समय की जरूरत के तौर पर देख रहे हैं.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Delhi NCR NEWS, Real Estate, Real Estate Market, Real Estate - Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com