मुंबई में तीन नए फ्लाईओवर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हरी झंडी दिखाई है. इससे पूरे मुंबई का सफर 50 से 60 मिनट में पूरा हो सकेगा.तीन नए फ्लाईओवर की मदद से ईस्टर्न और वेस्टर्न एक्सप्रेसवे की दूरी काफी कम हो जाएगी.ये मुंबई के नए ट्रैफिक मास्टर प्लान का हिस्सा है. मुंबई में मेट्रो का काम भी तेजी से चल रहा है, जिससे लोकल ट्रेन पर बढ़ता दबाव भी कम होगा.मुंबई में तीन नए फ्लाईओवर खासकर वाहनों से ऑफिस जाने वाले और भारी वाहनों को फायदा पहुंचाएंगे, जो अभी लंबे जाम से जूझते हैं.
1. घाटकोपर में छेडा नगर जंक्शन फ्लाईओवर
घाटकोपर में छेडा नगर जंक्शन फ्लाईओवर मुंबई के सबसे व्यस्त जंक्शनों में से एक छेडा नगर पर ट्रैफिक जाम का दबाव घटाएगा. इससे ठाणे, नवी मुंबई और साउथ मुंबई के बीच आवाजाही तेज होने के साथ बिना किसी रुकावट के सफर का मौका मिलेगा
2. एमटीएनएल जंक्शन फ्लाईओवर
बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) मुंबई का एक बड़ा कमर्शियल हब है, जहां रोजाना लाखों कर्मचारी ऑफिस आते-जाते रहते हैं. इस फ्लाईओवर से बीकेसी के सरकारी-प्राइवेट ऑफिस और सांताक्रुज-चेंबर लिंक रोड के बीच का ट्रैफिक आसान होगा. इससे बिजी टाइम में लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा.
3. राजीव गांधी चौक फ्लाईओवर
एरोली से नवी मुंबई लिंक करने वाला ये फ्लाईओवर ठाणे-बेलापुर रोड और नवी मुंबई के बीच बेहतर कनेक्टिविटी होगी. यह इंडस्ट्रियल और आवासीय इलाकों के बीच माल ढुलाई और रोजमर्रा के यात्री कम समय में गंतव्य तक पहुंच पाएंगे.

Mumbai New Flyover:
ईस्टर्न एक्सप्रेस और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की कनेक्टिविटी बढ़ी
इन फ्लाईओवरों से ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के बीच दूरी सिर्फ एक घंटे में पूरी होगी. इसे पार करने में पहले 2 से 2.5 घंटे लगते थे.अब यहां हाईस्पीड रूट का रास्ता साफ होगा. इन फ्लाईओवरों को सिग्नल फ्री कॉरिडोर की तरह डिजाइन किया गया है, यानी चौराहों को पार करते समय गाड़ियां लगातार चलती रहेंगी. बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) और नवी मुंबई जैसे कमर्शियल सेंटर की कनेक्टिविटी सुधारने में मदद मिलेगी. आने वाले समय में कोस्टल रोड और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक जैसी परियोजनाओं के पूरी तरह जुड़ने से मुंबई का पूरा ट्रांसपोर्ट ग्रिड बदल जाएगा.
ये भी पढ़ें - पालघर में न्यू मुंबई बसाने की तैयारी, नए शहर से विरार-वसई,बोईसर तक बदलेगी तस्वीर, ठाणे-रायगड से हाईस्पीड कनेक्टिविटी
सायन ब्रिज और गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड फ्लाईओवर शामिल
इसमें सायन रेलवे ओवरब्रिज, विद्याविहार फ्लाईओवर और गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड का फ्लाईओवर शामिल है.सायन ब्रिज लोकल रेल के विस्तार में मदद करेगा. विद्याविहार फ्लाईओवर से रेलवे स्टेशन के ईस्ट-वेस्ट रूट के बीच यात्रा आसान होगी. गोरेगांव फ्लाईओवर मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों को जोड़ता है. नया सायन रेलवे ओवरब्रिज 112 साल पुराने ढांचे की जगह लेगा. इसे 2019 में असुरक्षित घोषित किया गया था. पुराने पुल में रेलवे ट्रैक के बीच पिलर थे.नए पुल को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और कुर्ला के बीच 5वीं और 6वीं रेलवे लाइन निर्माण के लिए डिजाइन किया गया है.
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक पर नए ट्रैफिक नियम
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक पर 1 नवंबर से नए ट्रैफिक नियम लागू हो रहे हैं. माल ढोने वाले और खतरनाक सामग्री ले जाने वाले वाहनों पर स्थायी रोक रहेगी. इस रास्ते पर माल ढोने वाले सभी वाहनों के साथ-साथ ज्वलनशील, विस्फोटक या अन्य खतरनाक सामग्री ले जाने वाले वाहनों के चलने पर स्थायी रूप से रोक लगा दी गई है.हल्के मोटर वाहनों के लिए गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा और बसों के लिए 80 किमी प्रति घंटा तय की गई है. ये पाबंदियां जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगाई गई हैं.
ये भी पढ़ें - मुंबई एयरपोर्ट से शिफ्ट होंगी इंडिगो-एयर इंडिया की कई उड़ानें, जानिए नवी मुंबई एयरपोर्ट से कब शुरू होगी सर्विस?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं