विज्ञापन

दुबई का यह बीच आपको कर देगा मालामाल, रेत से निकल रहे सोने-चांदी के गहने, वीडियो हुआ वायरल

दुबई के एक बीच क्लीनर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह रेत से अंगूठियां, गहने और महंगी घड़ियां निकालता दिख रहा है. वीडियो पर लोग हैरानी के साथ सवाल भी उठा रहे हैं.

दुबई का यह बीच आपको कर देगा मालामाल, रेत से निकल रहे सोने-चांदी के गहने, वीडियो हुआ वायरल
दुबई बीच का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों दुबई के एक बीच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बीच की सफाई करने वाला एक कर्मचारी रेत से सोने की अंगूठियां, चेन, महंगी घड़ियां और दूसरे कीमती सामान निकालता नजर आ रहा है. यह नजारा देखकर लोग हैरान हैं. हालांकि, वीडियो में दिख रहे सभी सामान के असली होने या उनकी कीमत की पुष्टि नहीं हुई है. इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

बीच की सफाई के दौरान मिले कीमती सामान

इसी वीडियो को इंस्टाग्राम पर mundopost नाम से कैप्शन के साथ शेयर किया गया है. वीडियो में बीच क्लीनर साफ दिखा रहा है कि वह रोज समुद्र किनारे सफाई करता है. इस दौरान उसे रेत में दबे कई कीमती सामान मिल जाते हैं. इनमें सोने की अंगूठियां, चांदी के गहने, महंगी घड़ियां और अन्य कीमती चीजें शामिल हैं, जिन्हें लोग घूमने या पानी में तैरने के दौरान गलती से खो देते हैं.

दुबई बीच पर सालभर रहती है भीड़

दुबई के बीचों पर हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में कई बार लोग अपने कीमती सामान का ध्यान नहीं रख पाते और वह रेत या पानी के किनारे खो जाते हैं. बीच क्लीनर का वीडियो इसी वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है.

वीडियो पर लोगों ने दिए रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग.अलग रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा कि अगर असली सोना दिखाते तो बात ज्यादा भरोसेमंद लगती. दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वाह, एक ही जगह पर इतने सारे गहने है. क्या सच में इस पर यकीन किया जाए.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: कौन है 228K फॉलोअर्स वाला 'फ्लाइंग डॉग' Ouka? हवा में ऐसे भरता है उड़ान, वीडियो देखकर लोग बोले- हमसे ज्यादा एडवेंचर तो ये करता है

यह भी पढ़ें: हाथ‍ियों के साथ सेल्‍फी लेना पड़ा भारी, गंगा नहाने आए युवकों को हाथ‍ियों के झुंड ने खूब दौड़ाया, वायरल वीड‍ियो

यह भी पढ़ें: नाखून चबाते हैं तो गौर से देख लीजिए ये वायरल वीडियो, चुटकी में सुधर जाएगी गंदी आदत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dubai Beaches, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com