विज्ञापन

काली घटा से सीधे जमीन तक उतरी पानी की तेज धार, मोबाइल में कैद हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो

इस दुर्लभ नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं. कोई इसे बवंडर बताते हुए विनाशकारी होने की आशंका जता रहा है तो कुछ लोग इसे असामान्य घटना बताते हुए वीडियो शेयर कर रहे हैं.

काली घटा से सीधे जमीन तक उतरी पानी की तेज धार, मोबाइल में कैद हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो

मानसून के सीजन में कोटा में ऐसा अनूठा नजारा दिखा, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. बादलों से जमीन तक उतरती पानी की तेज धार का वीडियो सामने आया है. यह वीडियो इटावा उपखंड क्षेत्र के अयाना कस्बे का है. घने बादलों के बीच एक काली घटा से जमीन की तरफ पानी की तेज धार नजर आई. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने इस अनोखे दृश्य को मोबाइल में कैद कर लिया. बताया जा रहा है कि उस समय आसमान में घनघोर बादल छाए हुए थे और हल्की बारिश हो रही थी. इसी दौरान एक काले बादल के नीचे से तेज धार जैसी आकृति जमीन की ओर जाती दिखाई दी. यह धार अयाना के पास खेतों की तरफ नजर आई. तेज गति से नीचे गिरते पानी के कारण जमीन के पास पानी की फुहारें भी उठती दिखाई दीं. 

बवंडर या कुछ और, कई तरह के कयास लगाने लगे लोग

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे देखने वाले लोग इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे. किसी ने इसे बादल से पानी गिरने की असामान्य घटना बताया तो कोई इसे अलग तरह की मौसमी घटना मान रहा है. एक यूजर ने लिखा कि आसमान में टॉरनेडो (ट्विस्टर) जैसा दुर्लभ नज़ारा देखने को मिला. यह तेज़ गति से घूमती हुई हवा का बवंडर होता है, जो तूफानी बादलों से ज़मीन तक फैला हो सकता है और अत्यंत विनाशकारी साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में 28 जिलों के 192 गांवों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत, करीब 382 करोड़ रुपये का फंड मंजूर


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon, Viral Video, Kota News, Rajasthan News, Weather News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com