पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले में स्थित एक प्राइवेट होटल में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. इस हादसे में अभी तक 6 तीर्थयात्रियों की मौत की जानकारी सामने आई है. इसके अलावा, कई लोगों के घायल होने की भी खबरें हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घायलों को रेस्क्यू कर रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पताल में भर्ती कराया है.
फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, तारापीठ थाना क्षेत्र में एक तालाब किनारे स्थित बिदिशिनी होटल के ग्राउंड फ्लोर में सुबह आग लगी. आग लगने के पीछे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद तारापीठ और रामपुरहाट पुलिस स्टेशनों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.
सोमवार को थी भारी भीड़...
तारापीठ में भारी भीड़ थी क्योंकि सोमवार को श्रावण का आखिरी सोमवार था, इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर-नगर में आते हैं. श्रद्धालु तारापीठ मंदिर जाते हैं, जहां मां तारा की पूजा होती है, जबकि भगवान शिव की पूजा चंद्रचूड़ के रूप में की जाती है.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत के साथ तीन योजनाएं हुई शुरू, जानें कार्ड बनवाने का तरीका और पात्रता की पूरी जानकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं