केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को राजस्थान के दौरे पर थे. इस दौरान अमित शाह ने राजस्थान के 32 जिलों को 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी है. अमित शाह ने चित्तौड़गढ़ से प्रदेश के 15 जिलों में 5659 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया, जबकि अलवर की धरती से 17 जिलों में 6,453 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास हुआ. इसके साथ ही अमित शाह ने राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए भाजपा चुनावी अभियान का श्रीगणेश किया.
10 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्तिपत्र
अलवर की धरती से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की छठी किस्त जारी की गई. इस दौरान प्रदेशभर के 10,588 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए. अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अलवर की सरस डेयरी और पशुपालकों से जुड़े मुद्दों को लेकर कहा कि भूपेंद्र यादव लंबे समय से अलवर में पांच लाख लीटर क्षमता वाली डेयरी के लिए उनके पीछे पड़े हुए थे. डेयरी के लिए भूमि पूजन हो चुका है.

दूध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस
सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान में सेक्स सॉर्टेड सीमेन उत्पादन की व्यवस्था विकसित करने की इच्छा जताई. उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार जमीन उपलब्ध कराती है तो राजस्थान में ही सेक्स सॉर्टेड सीमेन तैयार करने की व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे अधिक संख्या में बछिया पैदा हो और दूध उत्पादन बढ़ाने वाली नस्लों को प्रोत्साहित किया जा सके.
अमित शाह ने अलवर की पशुपालक महिलाओं से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें बताया गया कि दूध का भुगतान 15 दिन में मिलता है. सरस डेयरी के माध्यम से प्रयास किया जाएगा कि भुगतान की अवधि घटाकर सात दिन की जाए और पशुपालकों के खाते में जल्द भुगतान पहुंच सके.

कहां-कहां शुरू हो रहे सरस डेयरी प्लांट
अमित शाह ने कहा कि अलवर के अलावा राजस्थान के भीलवाड़ा, जयपुर, पाली और राजसमंद में भी सरस डेयरी के नए प्लांट शुरू किए जा रहे हैं. उन्होंने फलोदी, बालोतरा, डीडवाना और प्रतापगढ़ में जिला सहकारी बैंकों की शुरुआत का भी जिक्र किया. गृह और सहकारिता मंत्री ने वर्चुअली कोटपूतली-बहरोड़ जिले से जुड़े करीब 199 करोड़ रुपए की लागत के 67 विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास और लोकार्पण किया. कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन विभाग के करीब 3 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से तैयार नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया.
आज अलवर के विजय नगर ग्राउंड में अलवर सरस डेयरी के नवीन प्लांट का शिलान्यास एवं विभिन्न दुग्ध संघों के डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट तथा कैटल फीड प्लांट का लोकार्पण माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) August 16, 2026
इस दौरान माननीय गृह एवं सहकारिता… pic.twitter.com/zTMLhXKXAB
किन जिलों को क्या मिला?
- जोधपुर में 1475 करोड़ रुपये से अधिक के 96 विकास कार्य
- बांसवाड़ा में 198 करोड़ रुपये से अधिक के 43 परियोजनाएं
- बाड़मेर में 477 करोड़ रुपये से अधिक के 65 विकास कार्य
- कोटा में 455 करोड़ रुपये से अधिक के 29 प्रोजेक्ट
- फलोदी में 362 करोड़ रुपये से अधिक के 49 परियोजनाएं
- पाली में 346 करोड़ रुपये से अधिक के 54 परियोजनाएं
- चित्तौड़गढ़ में 328 करोड़ रुपये से अधिक के 136 प्रोजेक्ट
- प्रतापगढ़ में 292 करोड़ रुपये से अधिक के 42 विकास कार्य
- जालोर में 237 करोड़ रुपये से अधिक के 108 विकास कार्य
- जैसलमेर में 202 करोड़ रुपये से अधिक के 63 परियोजनाएं
- बालोतरा में 194 करोड़ रुपये से अधिक के 159 विकास कार्य
- सलूंबर में 86 करोड़ रुपये से अधिक के 34 विकास से जुड़ी परियोजनाएं
- डूंगरपुर में 55 करोड़ रुपये से अधिक के 37 विकास कार्य
- सिरोही में 35 करोड़ रुपये से अधिक के 19 विकास कार्य
- बूंदी में 10 करोड़ रुपये से अधिक के 10 विकास कार्य
यह भी पढे़ं-
आदिवासी की पहचान, दक्षिण राजस्थान की सियासत, UCC बिल से आया नया मोड़
राजस्थान की महिलाओं को सीएम का रक्षाबंधन गिफ्ट, आंगनबाड़ी, आशा सहयोगिनी के लिए भी ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं