श्रीलंका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली.बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 167 रनों की शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया. ऐसा कर पडीक्कल श्रीलंका की धरती पर टेस्ट मैच में भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं. तेंदुलकर के नाम श्रीलंका में 203 रन की पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है. इसके बाद नंबर 2 पर वीरेंद्र सहवाग हैं. सहवाग ने नाबाद 201 रन की पारी श्रीलंका में खेली है. इसके बाद शिखर धवन का नबंर आता है. धवन ने 190 रन श्रीलंका की धरती पर टेस्ट में बनाए हैं. अब देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की पारी खेली इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने श्रीलंका में 153 रन की पारी खेली है. भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम श्रीलंका में 147 रन की पारी खेलने का कमाल दर्ज है.
श्रीलंका की धरती पर टेस्ट में भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-6 बल्लेबाज
- 203 रन – सचिन तेंदुलकर
- 201* रन – वीरेंद्र सहवाग
- 190 रन – शिखर धवन
- 167 रन – देवदत्त पडिक्कल
- 153 रन – चेतेश्वर पुजारा
- 147 रन – सौरव गांगुली
गॉल टेस्ट मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 462 का स्कोर खड़ा किया है. भारत की पहली पारी में पडिक्कल ने केएल राहुल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी जमाई, जबकि ऋषभ पंत के साथ उन्होंने 71 रनों की अहम पार्टनरशिप निभाई.
पडिक्कल भारत की ओर से नंबर तीन पर खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में 150 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले तीसरे बल्लेबाज बने उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा ही कर सके हैं.
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने रचा इतिहास, WTC प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, भारत को पीछे छोड़ा
ये भी पढ़ें- अजीत अगरकर के बाद यह भारतीय दिग्गज बनेगा चीफ सेलेक्टर? रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं