World Largest Hollyhock Garden China: कहते हैं अगर प्यार (love story) सच्चा हो तो इंसान नामुमकिन को भी मुमकिन बना देता है. बड़े से बड़े पहाड़ को काट देता है. हाल ही में चीन के सिचुआन प्रांत के रहने वाले झोउ शाओलिन (Zhou Xiaolin) ने अपनी पत्नी यिन जी (Yin Jie) के लिए कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) के मुताबिक, 2013 में यिन जी ने बस यूं ही अपने पति के सामने बचपन के फेवरेट हॉलीहॉक फूलों का जिक्र कर दिया था, जिसके बाद झोउ ने उनसे वादा किया कि एक दिन वो उनके लिए एक पूरा बाग तैयार करेंगे. अपनी पत्नी की बचपन की यादों को संजोने के लिए झोउ ने 80 हेक्टेयर बंजर जमीन को दुनिया के सबसे बड़े हॉलीहॉक गार्डन में बदल दिया.

Photo Credit: Photo: Baidu
ये भी पढ़ें:-पहाड़ों पर 200 चक्कर लगाकर बुजुर्गों का सहारा बना ये शख्स, दूर विदेश में बैठे बच्चों की जगह बांट रहा खुशियां
घर बेचकर बंजर जमीन को बनाया फूलों की 'जन्नत' (Sold House to Transform Land into Floral garden)
बिना किसी गार्डनिंग एक्सपीरियंस के झोउ ने अपना घर तक बेच दिया और ट्रुआनलोंग टाउन में जमीन खरीद ली. उन्होंने 10 साल तक कड़ी मेहनत की, देसी और विदेशी बीजों को ढूंढा और 80 हेक्टेयर की बंजर घाटी को फूलों से सजा दिया. आज ये जगह दुनिया की सबसे बड़ी हॉलीहॉक गार्डन बन चुकी है. इसमें हॉलीहॉक की 700 से ज्यादा किस्में, 1.5 लाख लिली और 1 लाख हिबिस्कस के पौधे मौजूद हैं.

Photo Credit: Photo-SCMP
बर्फबारी में 3 दिन तक गुफा में बचाई थी जान (Sichuan China flower garden)
दोनों (कपल) की पहली मुलाकात 1985 में हुई थी, जब झोउ एक ट्रेनी टूर गाइड थे. 5 साल तक चिट्ठियों के जरिए बातें करने के बाद दोनों ने आखिरकार शादी कर ली. तिब्बत ट्रिप के दौरान भयानक बर्फबारी में फंसने पर झोउ अपनी पत्नी को पीठ पर लादकर गुफा तक ले गए थे, जहां उन्होंने तीन दिन बिताए. यिन जी मानती हैं कि ऐसे लाइफ पार्टनर के साथ जिंदगी का हर लम्हा खूबसूरत हो जाता है. आज शादी के 35 साल बाद भी ये कपल अपने इस खूबसूरत बाग में पालतू डॉग्स और बिल्लियों के साथ रहता है. कपल के बच्चे नहीं हैं. दोनों हर जन्मदिन और एनिवर्सरी पर एक-दूसरे को हाथ से लिखे खत देते हैं. चीन के केंद्रीय टेलीविजन (CCTV) पर दिखाए जाने के बाद ये जोड़ा देशभर में 'ड्रीम कपल' के नाम से फेमस हो चुका है.
ये भी पढ़ें:-डार्क टूरिज्म का नया क्रेज: पैसे देकर मुसीबत मोल ले रहे हैं युवा, आखिर ऐसा क्यों कर रहे हैं लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं