विज्ञापन

डॉक्टर की फीस से बचने के लिए पति-पत्नी ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, सोशल मीडिया पर हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

Doctor Consultation Fee Debate: डॉक्टर की फीस बचाने के लिए पति-पत्नी ने क्लिनिक में ऐसा पैंतरा आजमाया कि, सोशल मीडिया पर लोगों का हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया, वहीं कुछ लोग कपल के इस हरकत से हैरान भी हैं.

डॉक्टर की फीस से बचने के लिए पति-पत्नी ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, सोशल मीडिया पर हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
डॉक्टर का हाल-चाल पूछने के भी पैसे लगते हैं क्या? जब मुफ्त इलाज के लिए क्लिनिक पहुंचा कपल
Photo-Instagram/@dr.prabhleen.unfiltered

Patient Excuses For Doctor Fee: अक्सर कुछ लोग अपने शौक पूरा करने से लेकर लाइफस्टाइल और सेहत पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन बात जब डॉक्टर की फीस की आती है तो नए-नए बहाने खोजने लगते हैं. ऐसा ही एक कपल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इन दिनों इंटरनेट पर चंडीगढ़ की एक महिला डॉक्टर ने एक ऐसा ही मजेदार किस्सा शेयर किया, जहां एक कपल सिर्फ हाल-चाल पूछने के नाम पर बिना फीस दिए डॉक्टर से मिलने की जिद करने लगा. इस वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर डॉक्टरों की फीस को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है.

ये भी पढ़ें:-मिल्क प्रोडक्शन की दुनिया में बड़ा 'चमत्कार', एंब्रियो ट्रांसफर से अब एक भैंस से होंगे साल भर में 50 से ज्यादा बच्चे

अजीबोगरीब बहाना बनाकर क्लिनिक में एंट्री (excuses to enter clinic without consultation fee)

चंडीगढ़ ट्राइसिटी में प्रैक्टिस करने वाली डॉक्टर प्रभलीन कौर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल 'dr.prabhleen.unfiltered' पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. उन्होंने बताया कि एक दिन एक महिला टहलते टहलते उनके क्लिनिक में घुसी और बोली कि, उसे डॉक्टर साहब से लेजर ट्रीटमेंट के बारे में बात करनी है. जब क्लिनिक के स्टाफ ने उनसे कहा कि, बात करने के लिए पहले फीस देनी होगी, तो वो मना करके बाहर चली गईं, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई, थोड़ी ही देर में वो अपने पति को साथ लेकर वापस लौट आईं.

ये भी पढ़ें:-नो वीकेंड कॉल्स, नो संडे वर्क: जब फाउंडर ने कर्मचारियों की नींद के लिए छोड़ दिए बड़े क्लाइंट्स

'हाल-चाल पूछने आए हैं, इसका भी पैसा लगेगा क्या?' (Free consultation drama in doctor clinic)

महिला के पति ने क्लिनिक में आकर एक नया पैंतरा आजमाया और स्टाफ से बोला कि, वो कोई इलाज कराने नहीं आए हैं, बल्कि बस डॉक्टर का हाल-चाल पूछने आए हैं. स्टाफ ने मुस्कुराते हुए पूछा कि, 'क्या आप डॉक्टर को पर्सनली जानते हैं, तो उन्होंने साफ मना कर दिया.' इसके बाद जब उनसे कहा गया कि, 'हाल-चाल पूछने के बाद आप लेजर ट्रीटमेंट का रेट ही पूछेंगे', तो उन्होंने ये बात मान ली. इस पर डॉक्टर प्रभलीन का कहना है कि, 'लोग दुनिया की हर सर्विस के लिए पैसे देते हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह के पैसे देने में झिझकते हैं.'

इंटरनेट पर छिड़ी बहस (Social media debate on doctor fees)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डॉक्टर के इस वीडियो के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में लोगों का मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिला. कुछ यूजर्स का कहना है कि, 'अगर कोई सिर्फ इलाज का खर्चा या रेट पूछने आया है, तो उससे परामर्श फीस नहीं ली जानी चाहिए.' वहीं दूसरी तरफ कई डॉक्टरों ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि, 'डॉक्टर बनने में सालों की मेहनत और पैसा लगता है, इसलिए उनके समय और एक्सपीरियंस की वेल्यू होनी चाहिए.'

वीडियो को शेयर करते हुए डॉक्टर प्रभलीन ने कैप्शन में लिखा कि, 'डॉक्टर की सलाह लेने से बचने के लिए आदमी क्या-क्या नहीं करता. गूगल, यूट्यूब, घर के नुस्खे, व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी...सब ट्राई कर लेगा, बस डॉक्टर को नहीं दिखाएगा, लेकिन मजाक को छोड़ दें...स्वास्थ्य में जुगाड़ हर बार काम नहीं करता.' उनके इस पोस्ट को अब तक 7 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें:-नाक पोंछकर बालों में फेरा हाथ! अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का वीडियो वायरल, हाथ न धोने वाला पुराना बयान फिर चर्चा में
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Consultation, Doctor Fee, Viral Instagram Video, Doctor Clinic, Patient
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com