विज्ञापन

स्‍वतंत्रता द‍िवस पर लाल क‍िले पर जाने से पहले पीएम मोदी से म‍िलने पहुंचे ये खास 'दोस्‍त', VIDEO क‍िया शेयर

पीएम मोदी के आवास से न‍िकलने से पहले उनके आवास पर गाय और मोर उनके पास पहुंच गए. पीएम ने उन्‍हें रोज की तरह अपने हाथों से खाना खि‍लाया. 

स्‍वतंत्रता द‍िवस पर लाल क‍िले पर जाने से पहले पीएम मोदी से म‍िलने पहुंचे ये खास 'दोस्‍त', VIDEO क‍िया शेयर

नई द‍िल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोज सुबह अपने आवास पर गायों और मोरों को खाना खि‍लाते हैं. लेक‍िन शन‍िवार को स्‍वतंत्रता द‍िवस के मौके पर पीएम को सुबह जल्‍दी अपने आवास से न‍िकलकर लाल क‍िला पहुंचना था. पीएम मोदी के आवास से न‍िकलने से पहले ही गाय और मोर उनके पास पहुंच गए. पीएम ने उन्‍हें रोज की तरह अपने हाथों से खाना खि‍लाया. 

प्रधानमंत्री मोदी ने रव‍िवार को सोशल मीड‍िया पर एक वीड‍ियो शेयर क‍िया. इस वीड‍ियो के कैप्‍शन में उन्‍होंने ल‍िखा,  ''हर सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना मेरी रोज की दिनचर्या है. कल (15 अगस्‍त) सुबह, उन्हें किसी तरह पता चल गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूं, इसलिए जब मैं लाल किले के लिए निकल रहा था, तो वे मुझसे मिलने आए. हमेशा की तरह, खास!'' 

पीएम ने अपने हाथों से खि‍लाया खाना

वीड‍ियो में देखा जा सकता है पीएम मोदी के अपने आवास से न‍िकलने से पहले गाय और मोर उनके पास आ जाते हैं. पीएम अपने हाथों से गायों और मोरों को खाना खि‍लाते हैं. 

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने किया फ्री ऑनलाइन कोचिंग का ऐलान, 1,900 करोड़ के बाजार का क्या होगा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi Red Fort, PM Modi Instagram Video, PM Modi Independence Day, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com