ओडिशा के ढेंकनाल में कुएं में फंसे एक हाथी के नन्हे बच्चे के रेस्क्यू का दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है. संकरे कुए में गिरने से नन्हा हाथी चोटिल हो गया. कुएं फंसे और तड़तड़े हाथी को जैसे ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत वन विभाग को सूचना दी. इसके बाद ग्रामीणों और वन कर्मियों ने संयुक्त रूप से हाथी को बाहर निकालने के लिए प्रयास शुरू किए. जिससे घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद नन्हे गजराज को सुरक्षित बाहर निकाला गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है.
01 सितंबर को कुएं में गिरा हाथी
ढेंकनाल वन रेंज के अनुसार, बहांदेई गांव के पास 01 सितंबर को एक खुले कुएं में लगभग 3-4 साल का नर जंगली हाथी फंसा हुआ मिला. जो कुएं बुरी तरह से फंसा हुआ था. जब पास से गुजर रहे गांव वालों ने कुएं फंसे हाथी को देखा तो तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई.
इसके बाद वन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों व ढेंकनाल फ़ायर डिवीज़न के फ़ायरफ़ाइटर्स की मदद से बचाव अभियान शुरू किया. टीमों ने मिलकर हाथी के बच्चे को सुरक्षित रूप से कुएं से बाहर निकाला.
ढेंकनाल डीएफओ ने की तारीफ
कुएं में फंसने की वजह से हाथी का बच्चा घायल था, जिस पर पशु चिकित्सा कर्मचारियों ने उसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया. कुएं से बाहर निकालने के बाद उसे एलिफेंट रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया, जहां उसका आगे का इलाज होगा और उसे निगरानी में रखा जाएगा. ढेंकनाल वन रेंज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में वन विभाग के कर्मचारियों, फ़ायरफ़ाइटर्स और ग्रामीणों की त्वरित कार्रवाई और आपसी सहयोग की तारीफ़ की.
🐘 WILDLIFE RESCUE OPERATION | DHENKANAL
— DFO DHENKANAL (@DfoDhenkanal) September 2, 2026
📍 Bahandei Village, Kaunriapala Beat, Gadasila Section, Dhenkanal Range
📅 01.09.2026 | 1:00 PM
A male wild elephant, approximately 3–4 years old, was found trapped in an abandoned open well near Bahandei Village.
🚨 The RRT of… pic.twitter.com/XMjXHwdUGO
ढेंकनाल DFO X हैंडल से लिखा गया कि कुएं से सुरक्षित निकालने के बाद हाथी को इलाज और जरूरी देखभाल के लिए रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है. हाथी के लिए चलाए रेस्क्यू के वीडियो पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया यूजर्स हाथी के बच्चे को बचाने के लिए जमकर तारीफ कर रहे हैं.
यह भी पढे़ं-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं