Viral Video: एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी टेस्ला (Tesla) ने गुरुवार को अमेरिका के ऑस्टिन (Austin) में बिना स्टेयरिंग व्हील और ब्रेक पैडल वाली दर्जनों ड्राइवरलेस साइबरकैब (Cybercab) सड़कों पर उतार दी हैं. गोल्डन कलर की इन टेस्ला कारों में इमरजेंसी सिचुएशन में भी पैसेंजर्स के पास गाड़ी पर कंट्रोल पाने का कोई ऑप्शन नहीं है. यह सुनकर इन्वेस्टर्स खुश हो गए, जिससे टेस्ला के शेयर 5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए. हालांकि कंपनी फिलहाल बिक्री में गिरावट और कई अन्य चुनौतियों का सामना कर रही है.
मार्केट लीडर बनने की रेस में टेस्ला
बता दें कि ऑस्टिन में बिना ड्राइवर वाली इन टैक्सियों की शुरुआत ऐसे समय में हुई है जब टेस्ला इस रेस में पीछे चल रही है. मार्केट लीडर Waymo और अमेजन की Zoox जैसी कंपनियां कैमरों के साथ Radar और Lidar टेक्नोलॉजी का यूज करती हैं, जबकि टेस्ला केवल कैमरों के भरोसे सेफ नेविगेशन का दावा कर रही है. हालांकि ऑस्टिन में पिछले साल जून से स्टीयरिंग और ब्रेक वाली रोबोटैक्सी सर्विस चल रही है और वर्तमान में टेस्ला के पास इन शहरों में 200 से ज्यादा अनसुपरवाइज्ड रोबोटैक्सी हैं, लेकिन Waymo 14 शहरों में 4,000 से अधिक ऐसी गाड़ियां ऑपरेटेड कर रहा है.
The future of transportation https://t.co/qS2Ub7ymmo
— Elon Musk (@elonmusk) September 4, 2026
'10 में 7 एडल्ट्स इन कारों में नहीं बैठते'
नई टेक्नोलॉजी के अलावा टेस्ला के सामने लोगों का भरोसा जीतना सबसे बड़ी बाधा है. प्यू रिसर्च सेंटर के फरवरी सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि 10 में से 7 अमेरिकन एडल्ट्स ड्राइवरलेस कार में बैठने को लेकर अनकम्फर्टेबल महसूस करते हैं.वहीं, गैलप के 2025 के पोल के मुताबिक, ड्राइवरलेस कारों की सुरक्षा को लेकर लोगों का अविश्वास पिछले कुछ सालों में बढ़ा है. उधर, जनवरी के प्यू पोल में लगभग 60 प्रतिशत अमेरिकियों ने एलन मस्क के प्रति अनफेवरेबल ओपिनियन दिया है.
BYD ने Tesla से छीन लिया 'ताज'
बीते साल टेस्ला को कई मोर्चों पर झटके भी लगे हैं. मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड्र ट्रम्प के सरकारी खर्च कटौती अभियान (DOGE) की कमान संभालने और दक्षिण-पंथी राजनीतिक उम्मीदवारों का समर्थन करने के बाद दुनिया भर के शोरूमों में विरोध प्रदर्शन हुए. नतीजतन, कंपनी की गाड़ियों की बिक्री लगातार दूसरे साल घटी, मुनाफा गिरा और चीन की BYD ने टेस्ला से दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता होने का ताज छीन लिया.
मस्क के प्लान को हरी झंडी का इंतजार
मस्क की लॉन्ग टर्म प्लानिंग सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए लाखों टेस्ला कारों को फुल सेल्फ-ड्राइविंग मोड में लाने की है, जिससे मालिक अपनी कार इस्तेमाल न होने पर उसे किराए की टैक्सी बना सकें. हालांकि, अमेरिका और विदेशों में रेगुलेटर्स की राह आसान नहीं है. यूरोपीय संघ के अधिकांश देशों में इस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की मंजूरी नहीं मिली है, और अमेरिका में सुरक्षा मामलों को लेकर कई जांच चल रही हैं:-
- कम विजिबिलिटी में हुए हादसों की जांच, जिसमें एक पैदल यात्री की मौत भी शामिल है.
- रेड लाइट पार करने, गलत दिशा में गाड़ी चलाने और दुर्घटनाओं से जुड़े दर्जनों मामले.
- समय पर दुर्घटनाओं की जानकारी न देकर रेगुलेटरी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप.
ये भी पढ़ें:- 'AI से काम हो रहा है' कहकर फाउंडर ने सभी जूनियर एम्प्लॉई को नौकरी से निकाला, एक सवाल ने कर दी बोलती बंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं