रसोई में खाना बनाते वक्त हमारा ध्यान सिर्फ रेसिपी पर होता है, लेकिन इस दौरान हाथों में लगा तेल, घी और मसालों का चिकनापन गैस लाइटर तक पहुंच ही जाता है और हमारी इस आदत की वजह से कुछ ही दिनों में नया और चमकता हुआ लाइटर काला, भूरा और चिपचिपा सा हो जाता है. क्या आपके साथ भी यही होता है? अब सबसे बड़ी समस्या ये है कि आप इसे सीधे पानी से धो भी नहीं सकते. अगर पानी गलती से भी इसके अंदर चला गया, तो लाइटर खराब हो सकता है या फिर काम करना बंद कर सकता है. ऐसे में लाइटर को साफ करने के लिए क्या किया जाए?
लाइटर को झटपट साफ करने की ट्रिक
कोलगेट वाला कमाल का नुस्खा:
आजकल इंटरनेट पर यह ट्रिक खूब धूम मचा रही है, और इसके लिए आपको किसी महंगे क्लीनर की नहीं, बल्कि घर में रखी सादी सफेद टूथपेस्ट की जरूरत है. टूथपेस्ट के अंदर कुछ ऐसे सफाई वाले तत्व होते हैं जो लाइटर पर जमी सालों पुरानी चिकनाई और गंदगी को चुटकियों में खींच लेते हैं.
कोलगेट से लाइटर कैसे साफ करें?
- सबसे पहले अपने गंदे और चिपचिपे लाइटर पर थोड़ा सा सफेद टूथपेस्ट लगा लीजिए.
- ध्यान रहे कि आपको जेल वाला टूथपेस्ट बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करना है.
- अब अपनी उंगली या किसी पुराने टूथब्रश की मदद से इस पेस्ट को लाइटर के चप्पे-चप्पे पर अच्छे से फैला दें.
- इसे ऐसे ही 1-2 मिनट के लिए छोड़ दीजिए ताकि सारी गंदगी और मैल फूल जाए.
- इसके बाद एक सूती कपड़ा लें और उसे हल्का सा गीला कर लें. याद रखें कि कपड़ा टपकता हुआ गीला नहीं होना चाहिए.
- अब इस कपड़े से लाइटर को अच्छी तरह रगड़कर पोंछ लें.
- जैसे ही आप इसे साफ करेंगे, आप देखेंगे कि सारी काली परत और चिपचिपाहट गायब हो चुकी है.
- आपका पुराना लाइटर ऐसा चमकने लगेगा जैसे मानो आप अभी-अभी दुकान से नया खरीद कर लाए हों.
इसे भी पढ़ें: शुगर में बेसन खा सकते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं