आज की हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी में सही नींद न आना, हर वक्त स्ट्रेस में रहना और दिमाग का पूरी तरह थक जाना बहुत आम बात हो गई है. हालात यह हैं कि कई लोग सुबह उठते ही भारीपन, थकावट, चिड़चिड़ापन और बेचैनी महसूस करते हैं. अगर आप भी ऐसी ही परेशानी से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर हंसाजी द्वारा बताए इस उपाय को अपना सकते हैं. यह चीज और कुछ नहीं बल्कि हमारे किचन में मौजूद खसखस यानि पॉपी सीड्स है.
खसखस में छिपे सेहत के बड़े फायदे-
देखने में खसखस के दाने बहुत छोटे होते हैं, लेकिन सेहत के मामले में यह किसी खजाने से कम नहीं है. इसमें कई जरूरी विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं. सिर्फ एक छोटी चम्मच खसखस में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक होता है. इसके अलावा, इसमें कॉपर भी अच्छी मात्रा में होता है जो हमारे नर्वस सिस्टम, हड्डियों और शरीर की एनर्जी को बैलेंस रखने में मदद कर सकता है. अगर आप लगातार 21 दिनों तक सही तरीके से खसखस का सेवन करते हैं, तो आपको अपने शरीर में कई बदलाव साफ नजर आ सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
खसखस का सेवन करने का सही तरीका-
डॉक्टर हंसाजी ने इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल करने का एक बहुत ही शानदार पारंपरिक तरीका बताया है-
- एक चम्मच खसखस और चार से पांच बादाम लें.
- इसमें एक चुटकी इलायची मिलाएं और इन सबको रातभर पानी में भिगोकर रख दें.
- इसे पीसकर एक गाढ़ा और मुलायम पेस्ट बना लें.
- अब इस पेस्ट को एक गिलास गुनगुने दूध में अच्छी तरह मिला लें.
- इस दूध को पीते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि आपका ध्यान मोबाइल, टीवी या किसी अन्य काम में न हो.
- इसे आराम से बैठ कर पिएं और कुछ मिनटों के लिए शांति से अपनी सांसों पर ध्यान दें.
खसखस खाने के 5 बड़े फायदे-
- गहरी नींद- खसखस हमारे नर्वस सिस्टम को प्राकृतिक रूप से शांत करने का काम करता है. [यह कोई ऐसी चीज नहीं है जो आपको जबरदस्ती सुला दे, बल्कि यह धीरे-धीरे आपके शरीर और दिमाग को रिलैक्स करती है. लगातार 21 दिन तक इसे लेने से आपको रात में गहरी नींद आने लगती है और सुबह उठकर मन फ्रेश रहता है.
- हड्डियों- इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और मांसपेशियों की अकड़न को दूर करते हैं. इससे आपके जोड़ ज्यादा लचीले बनते हैं और रोजमर्रा के काम आसानी से होने लगते हैं.
- पाचन- पारंपरिक रूप से खसखस को शरीर को ठंडक देने वाला माना गया है. यह हल्की एसिडिटी, पेट की जलन और शरीर में बढ़ने वाली गर्मी को शांत करती है. जिससे पूरा शरीर हल्का महसूस होता है.
- एनर्जी- आज लोग थकान मिटाने के लिए बार-बार चाय या कॉफी का सहारा लेते हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है. इसके विपरीत, खसखस शरीर को अचानक बूस्ट देने के बजाय अंदर से पोषण देता है, जिससे दिनभर एक जैसी और स्थिर एनर्जी बनी रहती है.
- मूड- जब आपका नर्वस सिस्टम शांत रहता है, तो शरीर के हार्मोंस भी सही तरीके से काम करते हैं. इससे आपके मिजाज में सुधार होता है और आप तनाव से बेहतर तरीके से निपट पाते हैं.
ये भी पढ़ें- कच्चे नारियल से बनाएं हलवाई जैसी मखमली और दानेदार बर्फी, जानें नारियल छीलने का सीक्रेट तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं