विज्ञापन

VIDEO: स्टीयरिंग व्हील को चूमा, गाड़ी को सैल्यूट किया; केरल में रोते हुए रिटायर हुआ रोडवेज बस ड्राइवर

KSRTC बस ड्राइवर ने रिटायरमेंट वाली दिन नम आंखों से बस को आखिरी विदाई दी है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

VIDEO: स्टीयरिंग व्हील को चूमा, गाड़ी को सैल्यूट किया; केरल में रोते हुए रिटायर हुआ रोडवेज बस ड्राइवर
केरल में रोडवेज बस ड्राइवर का वीडियो वायरल, रिटायरमेंट वाले दिन गाड़ी को सैल्यूट करके दी आखिरी विदाई
X@T_Investor_

Viral Video: केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (KSRTC) के एक बस ड्राइवर का रिटायरमेंट वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्टीयरिंग व्हील को चूमते और जाने से पहले गाड़ी को सैल्यूट करते नजर आ रहे हैं. 1 मिनट के इस वीडियो में उनको बस के चारों टायरों को छूकर नमन करते भी देखा जा सकता है. आखिर में जब वो गाड़ी के आगे खडे होकर अंतिम विदाई दे रहे होते हैं तो उनकी आंखें भर आती हैं, जिसके बाद वो आंसू पूछते हुए वहां से चले जाते हैं.

कब और केरल में कहां का वीडियो है?

NDTV ने जब इसकी पड़ताल की तो पता चला कि यह वीडियो इडुक्की जिले के कुमिली डिपो पर 2 सितंबर को शूट किया गया था. इस दिन ड्राइवर पॉल कुरियन का काम पर आखिरी दिन था. अपनी शिफ्ट खत्म करने के बाद उन्होंने बस को पार्क किया और उसे आखिरी विदाई थी. वीडियो देखकर समझा जा सकता है कि सालों तक जिस बस का स्टीयरिंग को थामकर उन्होंने लाखों सवारियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया, रिटायरमेंट के दिन उसी बस को छोड़कर जाना उनके लिए आसान नहीं था.

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

कुरियन के इस वीडियो ने लोगों का काफी ध्यान खींचा है और कई लोगों ने उनके काम के प्रति समर्पण की तारीफ की है. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कुरियन को सलाम. उन्होंने अपनी नौकरी और उस बस के प्रति बहुत प्यार और भावुकता दिखाई, जिसने इतने सालों तक उनके परिवार का सहारा बनी रही. भगवान उन्हें रिटायरमेंट के बाद भी ऐसी ही विनम्रता और अच्छी सेहत दे.' वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि इस बस ने इतने समय तक उसके परिवार का पेट पाला है, इसलिए वह इसके लिए सिर्फ सम्मान और प्यार ही रखता है. यही भारत की खूबसूरती है कि हम हर चीज का सम्मान करते हैं, चाहे वह जीवित हो या निर्जीव.

ये भी पढ़ें:- 'AI से काम हो रहा है' कहकर फाउंडर ने सभी जूनियर एम्प्लॉई को नौकरी से निकाला, एक सवाल ने कर दी बोलती बंद

यह VIDEO भी देखें:-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KSRTC, Bus Driver Farewell, Retirement Viral Story, Kerala Viral News, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com