विज्ञापन

जलपाईगुड़ी में तीस्ता में बहा हाथी का बच्चा, मछुआरों ने 3km नाव चलाकर बचाई जान, मां से मिलाया 

जलपाईगुड़ी में तीस्ता नदी के तेज बहाव में बह रहे हाथी के बच्चे को मछुआरों ने नाव से 3 किलोमीटर तक पीछा कर सुरक्षित बचा लिया गया. इसकी दिल को छू लेने वाली तस्‍वीर सामने आई है. 

जलपाईगुड़ी में तीस्ता में बहा हाथी का बच्चा, मछुआरों ने 3km नाव चलाकर बचाई जान, मां से मिलाया 
मछुआरे नाव पर बैठाकर हाथी के बच्‍चे को बाहर लाए.

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से एक दिल को छू लेने वाली तस्‍वीर सामने आई है. जिसमें हाथी के साथ नाव पर दो व्‍यक्ति सवार हैं और वे उसे गले लगाए हुए है. यह तस्‍वीर के जरिए इंसानियत और वन्यजीव संरक्षण की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली. तस्‍वीर में दिख रही व्‍यक्ति मछुआरे हैं, जिन्‍होंने तीन किलोमीटर तक पीछा कर तीस्ता नदी में बह रहे हाथी के बच्‍चे को बचाया. 

जलपाईगुड़ी जिले में तीस्ता नदी के तेज बहाव में फंसकर एक हाथी का बच्‍चा पानी में बहने लगा. वह लगातार बाहर निकले का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसमें सफल नहीं हो पा रहा था. इस दौरान स्थानीय मछुआरों की नजर हाथी के बच्चे पर पड़ी और उन्‍होंने अपनी जान जोखिम में डालकर हाथी को बचा लिया. इसके बाद वन विभाग की मदद से हाथी के बच्‍चे को उसकी मां से मिला दिया गया.
मछुआरों के साथ मस्‍ती करता हाथी का बच्‍चा.

मछुआरों के साथ मस्‍ती करता हाथी का बच्‍चा.

पानी में बहते हाथी के बच्‍चे को देख पीछे लगाई नाव  

जानकारी के अनुसार, यह घटना मालबाजार उपमंडल के पास तीस्ता नदी के स्पार नंबर-12 इलाके की है. बताया गया क‍ि मछुआरे नदी में मछली पकड़ रहे थे, इस दौरान उनकी नजर नदी की तेज धार में संघर्ष कर रहे हाथी के बच्‍चे पर पड़ी. हाथी को पानी में बहते देख मछुआरे अपनी जान की परवाह किए बिना नाव का रुख उसकी ओर क‍र दिया. 

पानी के तेज बहाव में 3 किमी तक किया पीछा

नदी में तेज बहाव में बह रहे पानी के बीच मछुआरे करीब 3 किलोमीटर तक नाव चलाकर उसका पीछा को और फिर उस तक पहुंचे. इसके बाद उसे सुरक्षित बाहर निकालकर किनारे ले आए. मछुआरों ने घटना की सूचना स्‍थानीय वन विभाग को दी. मौके पर पहुंची विभाग की टीम की मदद से हाथी को वापस उसकी मां से मिलाया गया.

ये भी पढ़ें... 

जंगल छोड़ मैदान में फुटबॉल खेलने पहुंचे गजराज, किक मारने का अद्भुत VIDEO हुआ वायरल

हाथी के गले में फंसा ट्रैक्टर का टायर, चाय बागान में द‍िखा अनोखा नजारा, IAS ने शेयर क‍िया VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elephant Calf Rescue, Teesta River News, Jalpaiguri News, Elephant Rescue, Jalpaiguri News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com