देसी मम्मियों का खास अंदाज़ और उनकी बातें हर किसी को खूब भाती हैं. देसी मम्मियों की मजे़दार वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर छाई रहती हैं, लोग इन्हें देखना खूब पसंद करते हैं. अब एक बार फिर देसी मम्मी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है. वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक बेटी अपनी मां से लव मैरिज करने के बारे में कहती है, जिसका मां ऐसा मज़ेदार जवाब देती है कि उसे खुद को भी हंसी आ जाती है.
वीडियो में आप एक मां और उसके बेटे को आराम करते हुए देख सकते हैं. तभी पीछे से बेटी अपनी मां से कहती है, "लेकिन अरेंज मैरिज नहीं करते मां, लव मैरिज ठीक रहेगा."
-
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar?
इसके जवाब में मां कहती है, "तो अभी तक काहे के लिए बैठे रहे. एक लड़का ना फंसा सके."
मां का जवाब सुनकर बेटी ज़ोर से हंसने लगती है और पास में लेटे हुए बेटे की भी मां का जवाब सुनकर हंसी छूट जाती है. इतना ही नहीं अपने जवाब पर मां खुद भी जोर-जोर से हंसने लगती है.
यहां देखें Video
लोगों को देसी मम्मी का यह बिंदास अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है. लोग मम्मी के एटीट्यूड के कायल हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "तुम्हारी मम्मी शानदार है."
एक अन्य यूजर ने लिखा, "कूल मॉम."
एक अन्य यूजर ने लिखा, "ऐसी मम्मियां हम सभी को चाहिए."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं