Transformer Viral Video: जुगाड़ के मामले में भारतीयों का कोई जवाब नहीं. यहां बेकार की चीजों से भी ऐसे-ऐसे कमाल कर दिए जाते हैं, जिसे देख हर कोई इनका मुरीद हो जाता है. इसकी बानगी आप हाल ही में वायरल इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं, जिसमें ऐसा देसी जुगाड़ फिट किया गया है, जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. वीडियो में इस देसी जुगाड़ को देखने के बाद यकीनन आप भी इस जुगाड़ को अंजाम देने वाले शख्स के फैन हो जाएंगे. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे बिजली के ट्रांसफार्मर के ऊपर एक म्यूजिक सिस्टम फिट कर दिया गया है. वीडियो में आगे जो होता है, उसे आप खुद ही देख लीजिए.
इंटरनेट पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे इस देसी जुगाड़ के वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. दरअसल, खेत में डीपी लगी हुई है, जिसके पास की जगह पर एक मशीन और छोटा सा स्पीकर रखा हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, बिजली के ट्रांसफार्मर के ऊपर म्यूजिक सिस्टम फिट कर दिया गया है, जिसके चलते फुल वॉल्यूम में गाना बजता सुनाई दे रहा है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
यहां देखें वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (social media platform) इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को yogesh_patidar8877_ नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो को 17 नवंबर 2022 को शेयर किया गया था, जिसे अब तक 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 7 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है.
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'गांव वाले.' वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'येखतरनाक जुगाड़ बैठाया है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इससे पता चल जाता है कि बिजली कब आई गई.'
मेबेलिन की नई ब्रांड एंबेसडर बनीं सुहाना खान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं