विज्ञापन
This Article is From May 21, 2019

Delhi Metro रुकी तो ट्रैक पर चल दिए लोग, ट्रकों में भरकर पहुंचे ऑफिस, देखें VIRAL VIDEO

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में ऐसी तकनीकी खराबी कभी नहीं आई, जब बीच ट्रैक से ही लोगों को उतारना पड़ा. यहां देखिए वीडियो...

Delhi Metro रुकी तो ट्रैक पर चल दिए लोग, ट्रकों में भरकर पहुंचे ऑफिस, देखें VIRAL VIDEO
मेट्रो खराब हुई तो लोग ट्रकों से पहुंचे ऑफिस, देखें वायरल वीडियो
नई दिल्ली:

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन मेट्रो (Yellow Line Metro) में आज सुबह तकनीकी खराबी आई. इस वजह से हज़ारों यात्री परेशान हुए. येल्लो लाइन मेट्रो बीच ट्रैक पर खराब हो गई, जिस वजह से यात्री पैदल चलकर स्टेशन तक पहुंचे, जिसने भी ये नज़ारा देखा वो वीडियो और फोटो खींचे बिना रह नहीं पाया. दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में ऐसी तकनीकी खराबी कभी नहीं आई, जब बीच ट्रैक से ही लोगों को उतारना पड़ा. यहां देखिए वीडियो...

वीडियो में देखिए ट्रैक से स्टेशन पहुंचते लोग...

बता दें, येलो लाइन दिल्ली के समयपुर बादली को हरियाणा के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है. तकनीकी खराबी आने की वजह से मुसाफिरों को अपने गंतव्य स्टेशन पहुंचने में काफी परेशानी हुई और कई यात्री तो कुतुब मीनार स्टेशन पर फंस गए. हालत इतनी खराब हुई कि लोगों को ट्रकों में खड़े होकर ऑफिस जाना पड़ा.

मेट्रो खराब हुई तो लोग ट्रकों से पहुंचे ऑफिस

डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छतरपुर में तकनीकी खामी आने के बाद, येलो लाइन पर रेल सेवा प्रभावित हुई. खामी दूर की जा रही है. उन्होंने बताया कि हुडा सिटी सेंटर और सुल्तानपुर के बीच तथा समयपुर बादली एवं कुतुब मीनार के बीच ट्रेनों को अस्थायी तौर पर चलाया जा रहा है.

उन्होंने बताया, "सुल्तानपुर और कुतुब मीनार के बीच कोई ट्रेन नहीं चल रही है." छतरपुर स्टेशन सुल्तानपुर और कुतुब मीनार के बीच पड़ता है.

वीडियो में देखिए ट्रैक से स्टेशन पहुंचते लोग...

डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि सुल्तानपुर स्टेशन पर ऊपर से जा रही तार (ओवर हेड वायर या ओएचई) के टूटने की वजह से सुबह नौ बजकर करीब 32 मिनट पर ट्रेन सेवा प्रभावित हो गई. तार टूटने की वजह से खंड में बिजली आपूर्ति रूक गई.

उन्होंने बताया कि उस वक्त उस खंड से गुजर रही दोनों ट्रेनों के यात्रियों को ट्रेन से उतार लिया गया और छोटी दूरी के लिए ट्रेनें चलाकर सेवा को शुरू किया गया.

ट्रैक पर खुद चलकर स्टेशन पहुंचते लोग...

अधिकारियों ने बताया कि येलो लाइन के समयपुर बादली और कुतुब मीनार के बीच ट्रेन सेवा चलाई जा रही है और हर तीन मिनट पर सेवा उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि सुल्तानपुर-हुडा सिटी सेंटर के बीच ट्रेन आठ मिनट पर मिल रही है.

उन्होंने बताया कि तार के जुड़ते ही सामान्य सेवा को बहाल कर दिया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित खंड पर डीएमआरसी यात्रियों को राहत देने के लिए फीडर बस सेवा चला रही है.

वीडियो में देखिए मेट्रो खराब होने के बाद स्टेशन पर भीड़...

स्टेशन पर जमा भीड़...

ट्रैक पर खुद चलकर स्टेशन पहुंचते लोग...

मेट्रो को ठीक करते कर्मचारी...

ट्रैक पर चलते लोग...

ट्रैक पर चलते लोगों की तस्वीरें खींचते लोग...

इनपुट- भाषा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, Delhi Metro Technical Snag, Yellow Line Metro Video, Delhi Metro Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com