विज्ञापन

बॉस हो तो ऐसा! कर्मचारियों को Parents Trip के लिए पैसे और Paid Leave, मदर्स डे पर दिल्ली CEO का अनोखा गिफ्ट

दिल्ली के PR Firm Elite Marque के CEO रजत ग्रोवर ने मदर्स डे पर कर्मचारियों को माता-पिता के साथ घूमने के लिए 10,000 रु और 3 दिन की पेड छुट्टी देने का ऐलान किया. सोशल मीडिया पर लोग इस पहल को 'बॉस ऑफ द ईयर' बता रहे हैं.

बॉस हो तो ऐसा! कर्मचारियों को Parents Trip के लिए पैसे और Paid Leave, मदर्स डे पर दिल्ली CEO का अनोखा गिफ्ट
मम्मी-पापा को घुमाकर लाओ… मदर्स डे पर दिल्ली के CEO ने का अनोखा गिफ्ट वायरल

Mothers Day Gift: आज के कॉर्पोरेट माहौल में जहां काम का दबाव और तनाव आम बात हो गई है, वहीं दिल्ली के एक CEO ने अपने कर्मचारियों के लिए ऐसा कदम उठाया जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया. मदर्स डे (Mother's Day) के मौके पर इस बिजनेसमैन ने कर्मचारियों को उनके माता-पिता के साथ समय बिताने के लिए 10,000 रुपये और 3 दिन की पेड छुट्टी देने का ऐलान किया. सोशल मीडिया पर लोग इस पहल को 'बॉस ऑफ द ईयर' बता रहे हैं.

मम्मी-पापा को घुमाकर लाओ… 

दिल्ली के एक CEO इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं. उन्होंने मदर्स डे के मौके पर अपनी कंपनी के कर्मचारियों के लिए एक खास पहल शुरू की है. इस पहल के तहत कर्मचारियों को अपने माता-पिता को घुमाने ले जाने के लिए 10,000 रुपये का अदायगी और 3 दिन की एक्स्ट्रा पेड लीव दी जाएगी. यह पहल Elite Marque के संस्थापक और सीईओ रजत ग्रोवर ने शुरू की है.

हम हमेशा कहते रहते हैं- एक दिन...

रजत ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- हम हमेशा उन लोगों से कहते रहते हैं- एक दिन, जिन्होंने पूरी जिंदगी हमें ‘हां' कहा. उन्होंने कहा, कि माता-पिता ने अपने सपने, समय और मेहनत बच्चों के लिए लगा दी, लेकिन बदले में कभी कुछ नहीं मांगा. अब समय आ गया है कि हम उनसे पूछें कि वह कौन-सी चीज है जो वे हमेशा करना चाहते थे.

देखें Video:

कर्मचारियों को मिला खास गिफ्ट

एक वीडियो में रजत ग्रोवर ने अपनी टीम को संबोधित करते हुए कहा, कि कंपनी बनाने से पहले कोई था जो सुबह 5 बजे उठता था, खाना बनाता था और घर संभालता था ताकि वह अपने सपनों को पूरा कर सकें. उन्होंने कर्मचारियों से कहा- हमें नहीं पता हमारे पास उनके साथ कितना समय है. अगर कोई जगह है जहां वे हमेशा जाना चाहते थे, तो अब उन्हें वहां लेकर जाइए. 

इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों को 10,000 रु reimbursement और 3 दिन की paid leave देने की घोषणा की. खास बात यह है कि यह छुट्टियां कर्मचारियों की regular leave balance से नहीं काटी जाएंगी.

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

रजत ग्रोवर की इस पहल की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. कई लोगों ने कहा कि आज के कॉर्पोरेट वर्ल्ड में इस तरह की सोच बहुत कम देखने को मिलती है. एक यूजर ने लिखा, काश पूरी दुनिया ऐसे सोचने लगे. दूसरे ने कहा, आज के समय में ऐसे लोग बहुत कम मिलते हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, यह सिर्फ बोनस नहीं, बल्कि माता-पिता के लिए प्यार और सम्मान दिखाने का तरीका है.

क्यों शुरू की गई यह पहल?

रजत ग्रोवर ने कहा, कि यह पहल सिर्फ पैसे देने के लिए नहीं है. इसका मकसद लोगों को अपने माता-पिता के साथ समय बिताने के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने कहा- हम अपने काम और जिंदगी में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि माता-पिता से यह पूछना भूल जाते हैं कि उनकी कोई अधूरी इच्छा क्या है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: जर्मनी में शानदार लाइफ छोड़ क्यों वापस लौटा आया भारतीय इंजीनियर? वजह ने हर किसी को कर दिया इमोशनल

क्या 2026 में आने वाली है नई महामारी? हंता वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, 2022 का ट्वीट वायरल

कौन हैं IPS बी. सुमति? महिला सुरक्षा का सच जानने के लिए आधी रात को अकेले किया अंडरकवर ऑपरेशन, हर तरफ हो रही चर्चा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com