विज्ञापन

क्या 2026 में आने वाली है नई महामारी? हंता वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, 2022 का ट्वीट वायरल

Hantavirus in 2026: MV Hondius क्रूज शिप पर हंता वायरस के मामले सामने आने के बाद 2022 का एक पुराना ट्वीट वायरल हो गया है, जिसमें 2026 में हंता वायरस फैलने की बात कही गई थी. WHO ने वायरस को लेकर बड़ा बयान दिया और लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की.

क्या 2026 में आने वाली है नई महामारी? हंता वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, 2022 का ट्वीट वायरल
2026 में आएगा हंता वायरस! 2022 का पुराना ट्वीट वायरल, क्या आने वाली है नई महामारी

Hantavirus in 2026: कोरोना महामारी के बाद दुनिया अब किसी भी नई बीमारी की खबर से सतर्क हो जाती है. इसी बीच हंता वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर डर और साजिश की चर्चाएं तेज हो गई हैं. एक लग्जरी क्रूज शिप पर इस वायरस से जुड़े मामलों के सामने आने के बाद 2022 का एक पुराना ट्वीट अचानक वायरल हो गया है, जिसमें 2026 में हंता वायरस फैलने की बात कही गई थी. अब लोग इसे भविष्यवाणी बता रहे हैं, जबकि WHO ने साफ कहा है कि यह स्थिति कोविड जैसी नहीं है.

2026 में हंता वायरस! 

दुनियाभर में हंता वायरस को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. अटलांटिक महासागर में मौजूद लग्जरी डच क्रूज शिप MV Hondius पर हंता वायरस के मामले सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुराने पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन पोस्ट्स में साल 2026 में हंता वायरस महामारी फैलने का दावा किया गया था.

दरअसल, MV Hondius जहाज पर तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला में हंता वायरस की पुष्टि हुई थी. इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने जानकारी दी कि आठ संदिग्ध मामलों में से 5 हंता वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. हालांकि WHO ने साफ कहा है कि यह स्थिति कोविड-19 जैसी नहीं है.

2022 का ट्वीट बना चर्चा का विषय

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @iamsoothsayer नाम के अकाउंट का एक पुराना पोस्ट अब वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में लिखा था: 2023: कोरोना खत्म, 2026: हंता वायरस

अब लोग इस पोस्ट को भविष्यवाणी बताकर शेयर कर रहे हैं. कई यूजर्स का मानना है कि यह किसी बड़े खतरे का संकेत हो सकता है. हालांकि, कई विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे अकाउंट अक्सर कई तरह की भविष्यवाणियां पोस्ट करते हैं और बाद में गलत पोस्ट डिलीट कर देते हैं.

इसके अलावा 2012 का एक और पुराना पोस्ट भी वायरल हो रहा है. इसमें एक व्यक्ति ने दावा किया था कि उसने H5N1 वर्कशॉप में सुना था कि अगर कोई बड़ी महामारी बनानी हो तो हंता वायरस को इंसानों के बीच फैलने लायक बनाया जा सकता है.

क्रूज शिप पर क्या हुआ?

MV Hondius नाम का यह लग्जरी क्रूज अर्जेंटीना से 1 अप्रैल को रवाना हुआ था. जहाज पर करीब 150 यात्री और क्रू मेंबर मौजूद थे, जो 28 देशों से थे. 24 अप्रैल को कुछ यात्री सेंट हेलेना में उतर गए थे. अब स्वास्थ्य अधिकारी उन यात्रियों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. WHO के मुताबिक संक्रमित यात्रियों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है.

X Files के पुराने क्लिप भी वायरल

सोशल मीडिया पर अमेरिकी साइंस फिक्शन थ्रिलर टीवी शो The X-Files के पुराने क्लिप भी वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में हंता वायरस को 'शांत युद्ध का मौन हथियार' कहा गया है. इन क्लिप्स ने इंटरनेट पर साजिश की थ्योरी को और हवा दे दी है. हालांकि, वैज्ञानिक और WHO लगातार लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील कर रहे हैं.

WHO ने क्या कहा?

WHO की महामारी विशेषज्ञ Maria van Kerkhove ने कहा कि हंता वायरस, कोविड नहीं है” और यह कोरोना या फ्लू की तरह तेजी से नहीं फैलता. WHO प्रमुख Tedros Adhanom Ghebreyesus ने भी कहा कि फिलहाल इस वायरस से आम लोगों के लिए खतरा कम माना जा रहा है.

हालांकि, अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस बीमारी का incubation period लगभग 6 सप्ताह तक हो सकता है, इसलिए आने वाले दिनों में और मामले सामने आ सकते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 5,300 रु का डोसा और 6,300 की Uber Ride! अमेरिका के खर्च से महिला हैरान, बोली- विदेश घूमना अब आसान नहीं

कौन हैं IPS बी. सुमति? महिला सुरक्षा का सच जानने के लिए आधी रात को अकेले किया अंडरकवर ऑपरेशन, हर तरफ हो रही चर्चा

जन्म से नहीं देख सकते, फिर भी बने टीचर, RJ और मोटिवेशन की मिसाल… कोलकाता के इस शख्स की कहानी जीत लेगी दिल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com