विज्ञापन

वो मेरा था!…महबूब की मय्यत पर भिड़ गईं दो माशूकाएं, ताबूत के ऊपर चले लात-घूंसे, देखें VIDEO

सोचिए...बंदा दुनिया छोड़ गया, मातम का माहौल है और अचानक दो हसीनाएं एक-दूसरे के बाल नोचने लगें. अमेरिका से एक ऐसा ही 'फिल्मी' मंजर सामने आया है, जहां एक शख्स के जनाजे पर उसकी दो गर्लफ्रेंड्स के बीच 'बैटल रॉयल' शुरू हो गई. वजह? दोनों को उसी वक्त पता चला कि उनका 'बाबू' तो कॉमन था.

वो मेरा था!…महबूब की मय्यत पर भिड़ गईं दो माशूकाएं, ताबूत के ऊपर चले लात-घूंसे, देखें VIDEO
ताबूत पर 'तू-तू मैं-मैं'...मरहूम प्रेमी के लिए लड़ पड़ीं दो प्रेमिकाएं, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर
cosmopolitanafrica

Women fight over coffin funeral: आपने जायदाद और पैसों के लिए खून-खराबा तो सुना होगा, लेकिन वफादारी का ऐसा सिला शायद ही कभी देखा हो. अमेरिका में एक अंतिम संस्कार के दौरान तब सन्नाटा खिंच गया, जब एक शख्स को विदा करने पहुंचीं...दो महिलाएं आपस में गुत्थमगुत्ता हो गईं. दरअसल, इन दोनों मोहतरमाओं को इस बात की कानों-कान खबर नहीं थी कि उनका 'पार्टनर' एक ही है, जैसे ही ताबूत के पास दोनों का आमना-सामना हुआ और राज खुला, वैसे ही गम का माहौल 'गदर' में तब्दील हो गया.

जब मय्यत बन गई जंग का मैदान (girlfriends fight funeral)

सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे दोनों महिलाएं ताबूत को ही ढाल बनाकर एक-दूसरे पर वार कर रही हैं. आसपास खड़े लोग जो पहले आंखों में आंसू लिए खड़े थे, वो अब हाथ-पांव फूलने के बाद दोनों को छुड़ाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं. नजारा ऐसा था कि मानो कोई हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा हो. मजे की बात देखिए, जिस बंदे के लिए ये जंग हो रही थी, वो अब इन दोनों को समझाने के लिए बचा ही नहीं था.

ये भी पढ़ें:-जिसे रक्षक समझा वही निकला भक्षक...4 साल तक जिस कुत्ते को लाड से पाला, उसी ने चबा डाला मालकिन का चेहरा

ताबूत के ऊपर भिड़ीं दो गर्लफ्रेंड्स (funeral fight viral video)

हंगामे की शुरुआत तब हुई जब एक गर्लफ्रेंड ने अपना हक जताया, तो दूसरी ने उसे 'वो मेरा था' कहकर धक्का दे दिया. इसके बाद तो जैसे सब्र का बांध ही टूट गया. गाली-गलौज से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते लात-घूंसों तक पहुंच गया. लोग हैरान हैं कि क्या वाकई ये प्यार था या फिर सरेआम बेइज्जती का गुस्सा? खैर, इस क्लिप ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है कि, आखिर लोग अपनी साख और गरिमा का ख्याल क्यों नहीं रखते.

ये भी पढ़ें:-माता वैष्णो देवी की चढ़ाई चढ़ रही थी बहन, 5 साल पहले खोया भाई 'भिखारी' की हालत में मिला, वीडियो देख रो पड़ेगा दिल

क्या कहता है इंटरनेट का मिजाज? (Social Media Reaction on Funeral Fight)

इस पूरी घटना पर पब्लिक के भी बड़े 'चुलबुले' कमेंट्स आ रहे हैं. किसी ने लिखा कि, 'भाई मरकर भी चैन से नहीं जा पाया', तो कोई इसे धोखेबाजी का कुदरती इंसाफ बता रहा है. कुछ लोगों ने इसे बेहद शर्मनाक करार दिया है. रिश्तों में वफादारी कितनी जरूरी है, ये इस घटना ने बड़े ही 'अनोखे' तरीके से समझा दिया. भले ही ये वीडियो मजेदार लग रहा हो, पर हकीकत यही है कि झूठ की बुनियाद पर टिके रिश्तों का अंजाम अक्सर ऐसा ही कड़वा और सरेआम तमाशा बनाने वाला होता है.

ये भी पढ़ें:-कैसा ये इश्क है...8500 का बिल बनवाकर फुर्र हुई गर्लफ्रेंड, बिल भरते-भरते लड़के के छूटे पसीने

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Funeral Fight Viral Video, Women Fight Over Coffin, Viral Funeral Incident, Girlfriends Fight Funeral, Shocking Viral News, Coffin Fight Video, Funeral Fight Video, Two Girlfriends Brawl At Funeral, Viral Video USA, Girlfriend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com