विज्ञापन

डिनर पर हुई कहासुनी के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की गर्लफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या, रातभर शव के पास बैठा रहा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 6.30 बजे आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर एंबुलेंस भेजने की अपील की. पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और पूछताछ की. जांच के दौरान पता चला कि कालबांडे ने अपनी गर्लफ्रेंड पर जानलेवा हमला किया था.

डिनर पर हुई कहासुनी के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की गर्लफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या, रातभर शव के पास बैठा रहा
सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़के ने की गर्लफ्रेंड की हत्या.
फाइल फोटो
  • पुणे के हिंजवड़ी इलाके में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आपसी विवाद के चलते अपनी गर्लफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या कर दी
  • मृतका कोमल डहाले विदर्भ के वर्धा जिले की रहने वाली थी, जबकि आरोपी शुभम कालबांडे बुलढाणा जिले का रहने वाला है
  • दोनों मृतक और आरोपी पुणे की दो बड़ी आईटी कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे
मुंबई:

महाराष्ट्र के पुणे से एक दिल दहलादेने वाली वारदात सामने आई है. सोमवार तड़के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आपसी विवााद के चलते अपनी गर्लफ्रेंड की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. बााद में उसने खुद पुलिस को फोन कर एंबुलेंस बुलाने की अपील की. मामला हिंजवड़ी इलाके का है. पुलिस ने बतााया कि मृतक लड़की की पहचान विदर्भ के वर्धा जिले की रहने वाली कोमल डहाले के रूप में हुई है, जबकि आरोपी शुभम कालबांडे उसी क्षेत्र के बुलढाणा जिले का रहने वाला है.

पीट-पीटकर गर्लफ्रेंड की हत्या

पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया. डिप्टी पुलिस कमिश्नर प्रदीप जाधव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि लड़का और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों ही हिंजवड़ी की दो बड़ी आईटी कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे. काम के तलते ही दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए थे.दोनों पिछले साढ़े तीन साल से रिश्ते में थे. हालांकि, पिछले दो-तीन महीने से कुछ बातों को लेकर उनके बीच अक्सर झगड़े होने लगे थे.

https://c.ndtvimg.com/2026-11/q71m9uoo_pune-techie-murder-komal_625x300_23_November_26.png?

डिनर के बाद हुई कहासुनी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात दोनों एक होटल में डिनर पर गए थे. खाने के बाद दोनों कोमल के पीजी में पहुंचे. रात करीब 12.30 बजे दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ. कहासुनी तड़के करीब तीन बजे ज्यादा हिंसक हो गई. आरोप है कि गुस्से में कालबांडे ने डहाले पर कई बार मुक्कों से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई.

हत्या कर खुद बुलाई एंबुलेंस

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 6.30 बजे आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर एंबुलेंस भेजने की अपील की. पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और पूछताछ की. जांच के दौरान पता चला कि कालबांडे ने अपनी गर्लफ्रेंड पर जानलेवा हमला किया था.पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-बेटी को बचाने गए पूर्व सैनिक को पीट-पीटकर मार डाला... दामाद ने पिता-भाई के साथ मिलकर किया हमला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Pune Murder, Girlfriend Murder, Love Affair, Software Engineer Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com