विज्ञापन

घर बैठे स्मार्टफोन से मिनटों में खुद ही बनाकर जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, पेंशनर्स को अब नहीं लगाने पड़ेंगे बैंकों के चक्कर

Life certificate online: पेंशनर्स के लिए अब सालाना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना बेहद आसान हो गया है. दरअसल, आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से बुजुर्ग बिना बैंक या दफ्तर जाए अपने स्मार्टफोन से ही यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. जानिए पूरा आसान तरीका, जरूरी शर्तें और फायदे.

घर बैठे स्मार्टफोन से मिनटों में खुद ही बनाकर जमा करें जीवन प्रमाण पत्र,  पेंशनर्स को अब नहीं लगाने पड़ेंगे बैंकों के चक्कर
बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत, अब अब घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाण पत्र.
NDTV
  • पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करना नवंबर महीने में बड़ी चुनौती होती रही है, खासकर उम्र बढ़ने पर.
  • आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन से पेंशनर्स स्मार्टफोन से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र आसानी से जनरेट कर सकते हैं.
  • इस प्रक्रिया में कोई बाहरी फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैनर की जरूरत नहीं होती, केवल फ्रंट कैमरा और इंटरनेट चाहिए.
नई दिल्ली:

Digital Life Certificate Online Making Process: पेंशन नियमों के तहत हर साल नवंबर के महीने में तय समय पर लाखों पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करना एक बड़ी चुनौती रहा है. उम्र के आखिरी पड़ाव में लंबी कतारों में लगना, बैंक या पेंशन कार्यालयों के चक्कर काटना या बायोमेट्रिक डिवाइस ढूंढना कई बार मुश्किल भरा होता है. इन सब परेशानियों के बीच जीवन प्रमाण की आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा ने इस पूरी प्रक्रिया को सरल और पेपरलेस बना दिया है. लिहाजा, अब पेंशनर्स अपने स्मार्टफोन के कैमरे के जरिए चेहरा स्कैन करके कुछ ही मिनटों में अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जनरेट कर सकते हैं. इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है और पेंशन बिना किसी रुकावट के जारी रहती है.

 फेस ऑथेंटिकेशन से ऐसे बनाएं जीवन प्रमाण पत्र

स्मार्टफोन से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए किसी बाहरी फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैनर की जरूरत नहीं पड़ती. यह प्रक्रिया नीचे दिए गए कुछ आसान स्टेप्स को पूरा कर बनाया जा सकता है.

  •  एक ऐसा स्मार्टफोन जैसे एंड्रॉयड या सपोर्टेड डिवाइस लें, जिसमें अच्छा फ्रंट कैमरा और सक्रिय इंटरनेट कनेक्शन हो.
  • अपना आधार नंबर, पीपीओ नंबर, बैंक खाता डिटेल, पेंशन वितरण एजेंसी की जानकारी और मोबाइल नंबर तैयार रखें.
  • आधिकारिक ऐप स्टोर से आधार कार्ड और Jeevan Pramaan ऐप इंस्टॉल करें.
  • ऐप में जरूरी ऑपरेटर प्रमाणीकरण और पेंशनर की जानकारी भरें.
  • कैमरे के सामने सही तरह बैठकर अपना चेहरा स्कैन करें और डिटेल सबमिट करें.
  • प्रक्रिया सफल होने पर मोबाइल पर एसएमएस के जरिए प्रमाण आईडी मिलती है और सर्टिफिकेट संबंधित एजेंसी को डिजिटल रूप से उपलब्ध हो जाता है.

यह भी पढ़ें- EWS सर्टिफिकेट बनवाने के नियमों में हो चुका है बड़ा बदलाव, जानिए अब ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से कैसे करें अप्लाई

 कम कागजी कार्रवाई और पूरा भरोसा

इस डिजिटल व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह है कि प्रमाण पत्र जनरेट होने के बाद पेंशनर को उसकी हार्ड कॉपी लेकर बैंक या पेंशन दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होती. संबंधित पेंशन वितरण एजेंसी इसे ऑनलाइन माध्यम से सीधे प्राप्त कर लेती है. जो बुजुर्ग खुद स्मार्टफोन चलाने में सहज नहीं हैं, उनके परिवार के सदस्य या ऑपरेटर भी सही नियमों और प्रमाणीकरण के साथ इस प्रक्रिया में मदद कर सकते हैं, या फिर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर व बैंक की सुविधा ली जा सकती है.

यह भी पढ़ें- आपके पास कौन सा राशन कार्ड है? जानिए AAY और PHH कार्ड पर हर महीने कितना मिलता है मुफ्त अनाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jeevan Pramaan 2026, Face Authentication, Aadhaar FaceRD, Jeevan Pramaan App, Life Certificate For Pensioners
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com