विज्ञापन

मैदान में जब गाय बन गई फुटबॉलर... बच्चों को नहीं लेने दी बॉल, वीडियो वायरल

फुटबॉल खेल रहे बच्चों के बीच एक गाय मैदान में पहुंच गई और बॉल पर कब्जा जमा लिया. बच्चों ने बहुत प्रयास किया कि बॉल को गाय से छीन ले, लेकिन गाय ने बॉल छोड़ी तक नहीं. अब वीडियो सोशल मीडिया के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.

मैदान में जब गाय बन गई फुटबॉलर... बच्चों को नहीं लेने दी बॉल, वीडियो वायरल
मैदान में फुटबॉल खेलती गाय
सोशल मीडिया

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का माहौल दुनिया भर में बना हुआ है और इसी बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. वीडियो में कुछ बच्चे मैदान में फुटबॉल खेल रहे होते हैं, लेकिन तभी एक गाय की एंट्री हो जाती है. इसके बाद जो होता है, उसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो कहां का है.

मैदान में गाय ने बॉल पर जमा लिया कब्जा

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ बच्चे खुले मैदान में फुटबॉल खेल रहे हैं. तभी अचानक एक गाय मैदान में आ जाती है और सीधे फुटबॉल के पास पहुंच जाती है. गाय बॉल के चारों ओर घूमने लगती है और बच्चों को उसके करीब भी नहीं आने देती. बच्चे बार-बार फुटबॉल लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन गाय हर बार उन्हें रोक देती है. कई बार तो गाय अपने पैरों से फुटबॉल को हल्का-हल्का किक भी करती नजर आती है. ऐसा लग रहा था मानो वह खुद भी खेल का हिस्सा बन गई हो.

बॉल के पीछे दौड़ पड़ी गाय

काफी कोशिशों के बाद एक बच्चा किसी तरह गाय के पास से फुटबॉल निकाल लेता है. लेकिन जैसे ही वह बॉल को किक करता है, तो गाय उसके पीछे दौड़ पड़ती है. कुछ देर तक मैदान में बॉल और गाय के बीच दिलचस्प पीछा चलता रहता है. आखिरकार बॉल फिर से गाय के पास पहुंच जाती है.

किसी ने रिकॉर्ड कर लिया पूरा नजारा

मैदान में मौजूद एक शख्स ने इस पूरे मजेदार घटनाक्रम का वीडियो बना लिया. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जहां इसे लोगों ने खूब पसंद किया. वीडियो को @AshokShrivasta6 नाम के एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया है. पोस्ट को अब तक 1.20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

वीडियो पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो पर यूजर्स भी जमकर मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि गाय कह रही है कि मैं भी खेलूंगी. वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में उसे 'Messi Female Version' बता दिया. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यह वीडियो नया नहीं है और वे इसे पहले भी देख चुके हैं.

ये भी पढ़ें: मरीना बीच देख खुला रह गया विदेशी ट्रैवलर का मुंह, कही ऐसी बात...VIDEO हो गया वायरल 

ये भी पढ़ें: VIDEO: धरती पर स्वर्ग का रास्ता! चीन के इस विशाल 'दरवाजे' को देख ठहर जाती हैं सांसें, आपने देखा क्या?

ये भी पढ़ें: दोस्त को नौकरी के लिए किया रेफर, कैंडिडेट फेल हुआ तो HR ने कहा- अब आपका भी होगा इंटरव्यू, पोस्ट वायरल

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Cow Football Player, Football Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com