विज्ञापन

कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया होमस्टे, मेहमानों ने किया भारी नुकसान, मालिक का दर्द भरा वीडियो वायरल

हिमाचल के 100 साल पुराने हेरिटेज होमस्टे की मालिक ने मेहमानों के जाने के बाद फैली गंदगी और टूट-फूट का वीडियो शेयर किया. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नुकसान होने पर जुर्माना वसूलने की सलाह दी है.

कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया होमस्टे, मेहमानों ने किया भारी नुकसान, मालिक का दर्द भरा वीडियो वायरल
हेरिटेज होमस्टे मालिक तराना चौहान
सोशल मीडिया

पहाड़ों में होमस्टे चलाने का सपना कई लोगों को अट्रैक्ट करता है, लेकिन इसके पीछे की चुनौतियां कम ही लोग समझते हैं. हिमाचल प्रदेश के एक होमस्टे मालिक का दर्द इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर दिखाया कि मेहमानों के जाने के बाद उनका 100 साल पुराना पुश्तैनी घर किस हालत में छोड़ दिया गया. वीडियो वायरल होने के बाद लोग भी इस पर अपनी राय दे रहे हैं.

मेहमानों के जाने के बाद दिखी खराब हालत

हिमाचल प्रदेश में Nirvana Homes Rarta नाम से हेरिटेज होमस्टे मालिक तराना चौहान ने अपने इंस्टाग्राम पेज taranachauhan__ पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो के साथ केप्शन लिखते हुए उन्होंने कहा कि घर के अंदर बिखरा सामान, टूटे सजावटी सामान और कई जगहों पर गंदगी दिखाई दे रही है. उन्होंने अपनी कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर इस 100 साल पुराने पुश्तैनी घर को एक होमस्टे में बदला था. उनका मुख्य कारण यह था कि लोग हिमालय की खूबसूरती के बीच एक खास अनुभव ले सकें.

हेरिटेज की अहमियत नहीं समझते कुछ लोग- तराना

तराना ने कहा कि कुछ मेहमान इस तरह के हेरिटेज होम की अहमियत नहीं समझते. उन्होंने बताया कि लकड़ी के पुराने फर्श पर कुर्सियां घसीटी गईं, खाने के दाग छोड़ दिए गए, कूड़ा इधर-उधर पड़ा रहा और कुछ सामान टूट भी गया. सबसे दुख की बात यह रही कि नुकसान के बारे में किसी ने उन्हें बताया तक नहीं.

पीढ़ियों से सुरक्षित था यह घर

होमस्टे मालिक ने कहा कि यह घर 100 साल से अधिक पुराना है और कई पीढ़ियों, मौसमों और चुनौतियों को झेलते हुए आज तक सुरक्षित रहा है. ऐसे में मेहमानों की लापरवाही देखकर उन्हें काफी दुख हुआ. वीडियो वायरल होने के बाद कई अन्य होमस्टे मालिकों ने भी अपने अनुभव शेयर किए. कुछ यूजर्स ने सलाह दी कि अगली बार मेहमानों के जाने से पहले सभी सामान की जांच कर लें और नुकसान होने पर उनसे रुपये लिया करें. वहीं कई लोगों ने कहा कि ऐसे मेहमानों के लिए भी रेटिंग सिस्टम होना चाहिए, ताकि दूसरे होमस्टे पहले से सावधान रह सकें. तराना ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब भी वे किसी होमस्टे, हेरिटेज प्रॉपर्टी या किसी के घर में ठहरें तो उसका सम्मान करें और उसी तरह देखभाल करें जैसे वे अपने घर की करते हैं.

ये भी पढ़ें: मरीना बीच देख खुला रह गया विदेशी ट्रैवलर का मुंह, कही ऐसी बात...VIDEO हो गया वायरल 

ये भी पढ़ें: VIDEO: धरती पर स्वर्ग का रास्ता! चीन के इस विशाल 'दरवाजे' को देख ठहर जाती हैं सांसें, आपने देखा क्या?

ये भी पढ़ें: घास काटने वाला चलाता है Audi और कमाता है लाखों! अमेरिका के इस वीडियो ने इंटरनेट पर मचा दी खलबली

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heritage Homestay, Himachal Pradesh, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com