विज्ञापन

हिमालय के गांव में शिफ्ट हुआ मुंबई का कपल, पहाड़ों में ड्रीम घर बनाने की बताई लागत

शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से ऊबकर कपल पहाड़ों में शिफ्ट हो गया है. वहां वो होमस्टे चलाता है. एक वीडियो में पहाड़ों पर ड्रीम घर बनाने में आने वाली लागत के बारे बताया है.

हिमालय के गांव में शिफ्ट हुआ मुंबई का कपल, पहाड़ों में ड्रीम घर बनाने की बताई लागत
हिमालय के गांव में शिफ्ट हुए कपल ने पहाड़ों में ड्रीम घर बनाने की बताई लागत
instagram/rg_in_the_hills

Viral Video: मुंबई जैसे शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से ऊबकर एक कपल हिमालय के एक शांत, सुंदर और हरी-भरी घाटियों में शिफ्ट हो गया है. कपल ने उत्तराखंड के एक पहाड़ों के बीच अपना ड्रीम घर बनाया है. अब वे वहां पर तीन होमस्टे चला रहा है, जिससे उनका खर्च चलता है. इसके साथ ही वो पहाड़ों पर अपनी डेली लाइफ से जुड़े वीडियो बनाते हैं, जिसे इंस्टाग्राम या अपने अन्य सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में कपल ने हिमालय की वादियों में अपना ड्रीम घर बनाने के लिए आने वाली लागत के बारे में बात की है. 

नैनीताल के कोटाबाग में रहता कपल

कपल राघव और गरिमा उत्तराखंड में नैनीताल (Nainital) के कोटाबाग (Kotabagh) में रह रहे हैं. वो वहां पर होमस्टे चलाते हैं. राघव मुंबई में पायलट थे और वहां की जॉब छोड़कर अपनी पत्नी गरिमा के साथ उत्तराखंड में पहाड़ों के बीच शिफ्ट हो गए. 

ड्रीम घर बनाने के लिए कितना पैसा चाहिए?

एक वीडियो में राघव कहते हैं कि पहाड़ों में अपना ड्रीम घर बनाने के लिए कितने पैसे चाहिए? आइए बात करते हैं. वह बताते हैं, "यहां कंस्ट्रक्शन का खर्च पूरी तरह से कंस्ट्रक्शन मटीरियल और आपके चुने हुए कंस्ट्रक्शन के तरीकों पर निर्भर करता है." वह पहाड़ों पर शिफ्ट होने का कारण बताते हैं कि उन्हें ऐसी जिंदगी चाहिए थी कि प्रकृति उनके जीवन का हिस्सा रहे.

1000 स्क्वायर फीट के लिए कितनी लागत?

वह आगे कहते हैं कि आप ईंटों या पत्थरों का इस्तेमाल करके पारंपरिक घर बना सकते हैं, या प्रीफ़ैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर चुन सकते हैं, या फिर मिट्टी, चूना और पुआल जैसे नेचुरल बिल्डिंग मटीरियल का इस्तेमाल कर सकते हैं. राघव के अनुसार, मोटे तौर पर आप कंस्ट्रक्शन की लागत के लिए प्रति स्क्वायर फ़ीट 2500 से 3000 रुपये का बजट मानकर चल सकते हैं. इसलिए, अगर आप 1000 स्क्वायर फ़ीट का घर बनाने की सोच रहे हैं, तो इसमें लगभग 25 से 30 लाख रुपये का खर्च आएगा.

मिट्टी का घर बनाने के लिए 14 दिन की वर्कशॉप

राघव ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में बताया कि चूंकि हमें नेचुरल बिल्डिंग में काफ़ी दिलचस्पी है, इसलिए अगले हफ़्ते मैं मिट्टी का घर बनाना सीखने के लिए 14 दिन की वर्कशॉप में शामिल हो रहा हूँ और पता है क्या? हम आगे अपना खुद का मिट्टी का कॉटेज बनाने की योजना बना रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने एक अन्य वीडियो में पहाड़ों में रहने का प्रति महीने आने वाले खर्च के बारे में बात की थी. 

यह भी पढे़ं-

मुंबई छोड़कर उत्तराखंड के पहाड़ों में परिवार के साथ बस गया पायलट, बताया हर महीने का खर्चा

मौत के करीब से वापस लौटने वाले डॉक्टर का दावा- 'नर्क के रास्ते टनल में गया, बदल गया जीवन'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mountain Life, Mountain Life Essential Things, Mountain Lifestyle, Viral News, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com