विज्ञापन

हर लाइक पर कूदूंगा रस्सी! 7 साल के बच्चे को मिले 18 लाख लाइक्स, फिर जो हुआ…

चीन के 7 साल के बच्चे ने हर लाइक पर रस्सी कूदने का वादा किया, लेकिन वीडियो पर 18 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए. यह मजेदार चैलेंज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

हर लाइक पर कूदूंगा रस्सी! 7 साल के बच्चे को मिले 18 लाख लाइक्स, फिर जो हुआ…
लाइक्स के चक्कर में फंसा 7 साल का मासूम

सोशल मीडिया पर एक 7 साल के चीनी बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट, बच्चे ने मजाक-मजाक में वादा किया कि उसे जितने लाइक्स मिलेंगे, वह उतनी बार रस्सी कूदेगा. लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो हालात बदल गए.

कैसे शुरू हुआ चैलेंज?

रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी चीन के शानडोंग प्रांत में रहने वाले इस बच्चे का निकनेम ‘तांगदौ' है, जिसका मतलब ‘शुगर बीन' होता है. 9 फरवरी को उसके पिता ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पूछा कि क्या वह पोस्ट पर मिलने वाले लाइक्स की संख्या के बराबर रस्सी कूदेगा. तांगदौ ने आत्मविश्वास से हां कह दिया. एक ही दिन में वीडियो पर 18 लाख लाइक्स आ गए और अगले दिन यह आंकड़ा 18.3 लाख तक पहुंच गया.

वजन घटाने की योजना से बना वायरल मोमेंट

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, तांगदौ की लंबाई 1.32 मीटर और वजन 45 किलोग्राम है. चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के अनुसार, उसकी उम्र के बच्चों की औसत लंबाई 120 से 126 सेंटीमीटर और वजन 19 से 26 किलोग्राम के बीच होता है. सर्दियों की छुट्टियों में माता-पिता से मिलने के बाद उसके पिता ने देखा कि स्कूल ने रोज 100 बार रस्सी कूदने का होमवर्क दिया है. उन्होंने इसे वजन घटाने की योजना में बदल दिया. पिता ने वादा किया कि हर 0.5 किलो वजन कम करने पर बेटे को 10 युआन मिलेंगे, लेकिन अगर वजन बढ़ा तो उतनी ही राशि उसे देनी होगी.

18 लाख रस्सी कूदना मुमकिन?

जब लाइक्स की संख्या लाखों में पहुंच गई, तो तांगदौ ने मजाक में कहा, कि वह इतनी बार रस्सी नहीं कूद सकता और अपने पिता से इसे करने को कहा. बाद में पिता ने स्पष्ट किया कि वे बेटे की सेहत का ध्यान रखते हुए उसकी एक्सरसाइज की निगरानी करेंगे. उनका कहना था कि वह चाहते हैं कि उनका बेटा वादे की अहमियत समझे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसा रहा है. कई यूजर्स ने कहा, कि उन्हें इस चैलेंज का पैमाना देखकर हंसी नहीं रुक रही.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर पहुंचते ही बॉस ने कैंसल की छुट्टी, Gen Z कर्मचारी ने बेबाकी से दिया ऐसा जवाब, इंटरनेट पर छा गया

ऑफिस में जूते पहनना मना! इस अमेरिकी स्टार्टअप की अनोखी पॉलिसी क्यों हो रही वायरल?

ट्रैक पर रोज़ घंटों पैदल चलना, 9 घंटे खड़े रहना, महिला ट्रेन मैनेजर ने दिखाई रेलवे नौकरी की सच्चाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Challenge, Child Weight Loss Plan, Weight Loss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com