वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर से बहस छिड़ गई है. एक Gen Z कर्मचारी सिमरन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके मैनेजर ने उसकी छुट्टी उसी दिन रद्द कर दी, जिस दिन वह ट्रिप के लिए निकल चुकी थी. वीडियो में सिमरन बताती हैं कि उन्होंने अपने मैनेजर को कई हफ्ते पहले अपनी यात्रा योजना के बारे में सूचित कर दिया था. उस समय कोई आपत्ति नहीं जताई गई.
लेकिन जब वह एयरपोर्ट पर फ्लाइट बोर्ड करने की तैयारी कर रही थीं, तभी उन्हें बताया गया कि एक अर्जेंट डिप्लॉयमेंट की वजह से उनकी छुट्टी रद्द कर दी गई है. इस घटना से सिमरन नाराज हो गईं. उन्होंने इसे कम्युनिकेशन की कमी और कर्मचारियों के निजी समय के प्रति अनादर बताया.
‘काम के लिए जीना नहीं, जिंदगी जीने के लिए काम'
सिमरन ने कहा, कि वह काम इसलिए करती हैं ताकि जिंदगी का आनंद ले सकें और ट्रैवल कर सकें. उनका मानना है कि कर्मचारियों से हर समय आखिरी मिनट की मांगों के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि काम में आपात स्थिति आ सकती है, लेकिन बार-बार ऐसा होना सही नहीं है.
सोशल मीडिया पर बंटी राय
वीडियो वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं बंट गईं. कई यूजर्स ने सिमरन का समर्थन करते हुए कहा, कि कर्मचारियों को अपनी सीमाएं तय करने और निजी जीवन को प्राथमिकता देने का अधिकार है. वहीं, कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या उनकी छुट्टी औपचारिक रूप से मंजूर हुई थी या नहीं. एक यूजर ने लिखा, कि अगर लीव आधिकारिक रूप से स्वीकृत नहीं थी, तो यात्रा से पहले इसकी पुष्टि करना कर्मचारी की जिम्मेदारी होती है.
दूसरी ओर, कुछ लोगों ने तर्क दिया कि अगर लीव आवेदन आधिकारिक सिस्टम में डाला गया था और समय पर खारिज नहीं किया गया, तो बैकअप की व्यवस्था करना और स्पष्ट संवाद करना मैनेजर की जिम्मेदारी थी. यह पूरा मामला आज के बदलते कार्यस्थल संस्कृति में सीमाओं, जवाबदेही और वर्क-लाइफ बैलेंस पर चल रही बहस को फिर से सामने लाता है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: ऑफिस में जूते पहनना मना! इस अमेरिकी स्टार्टअप की अनोखी पॉलिसी क्यों हो रही वायरल?
ट्रैक पर रोज़ घंटों पैदल चलना, 9 घंटे खड़े रहना, महिला ट्रेन मैनेजर ने दिखाई रेलवे नौकरी की सच्चाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं